PM Suraksha Bima Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा साल 2015 में की गई थी। देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना जीवन बीमा नहीं करा पाते हैं। वहीं अगर व्यक्ति की दुर्भाग्यवश जान चली जाती है। इस स्थिति में परिवार के सदस्यों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। इसके अलावा उन्हें कई प्रकार की आर्थिक दिक्कतें भी परेशान करने लगती हैं। लोगों की इसी समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत की है। भारत सरकार की इस स्कीम में आप बेहद ही कम मात्रा में प्रीमियम की राशि का भुगतान करके 2 लाख रुपये के बीमा कवर का लाभ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में -
PM Suraksha Bima Yojana: 20 रुपये के निवेश पर मिलेगा 2 लाख का लाभ, जानें क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन