फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या आप भी फंस गए हैं कर्ज के जाल में? तो इन टिप्स को अपनाकर पा सकते हैं उससे मुक्ति

Thu, 22 Sep 2022 11:20 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
How to Get Rid of Debt Trap Using Loan Restructuring and Other Methods
How to Get Rid of Debt Trap - फोटो : Istock

How To Get Rid of Debt Trap: अपने जरूरी प्रयोजनों को पूरा करने के लिए हम में से कई लोग लोन का सहारा लेते हैं। हालांकि, अच्छी फाइनेंशियल नॉलेज न होने के कारण अक्सर देखने को मिलता है कि लोग कर्ज के जाल में फंसते चले जाते हैं। कर्ज के जाल में फंसने के बाद व्यक्ति को कई तरह के आर्थिक संकट घेरने लगते हैं। ऐसे में ये दौर किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं होता है। कई बार तो ये भी देखने में मिलता है कि लोग पुराने कर्ज को चुकाने के लिए नए कर्ज का सहारा लेने लगते हैं। ऐसे में मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। या यूं कहें कि व्यक्ति के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। अगर आप भी कर्ज के जाल में फंस गए हैं और उससे उबरने की कोशिशें कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ शानदार उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अमल में लाकर आप कर्ज के बोझ से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में - 

How to Get Rid of Debt Trap Using Loan Restructuring and Other Methods
How to Get Rid of Debt Trap - फोटो : Istock

अगर आप कर्ज के जाल में बुरी तरह फंस चुके हैं। ऐसे में कोशिश करें कि सबसे पहले आप छोटे कर्ज को चुकाएं। आपको उन कर्जों को चुकाना चाहिए, जिन्हें आप एकमुश्त पैसे देकर छुटकारा पा सकते हैं।

How to Get Rid of Debt Trap Using Loan Restructuring and Other Methods
How to Get Rid of Debt Trap - फोटो : Istock

अगर आपने बैंक से किसी प्रकार का बड़ा लोन लिया है। ऐसे में आप उसको रीस्ट्रक्चर करा सकते हैं। लोन को रीस्ट्रक्चर कराने की सुविधा आपको कई बैंकों में मिलती है। लोन रीस्ट्रक्चर की प्रक्रिया के अंतर्गत आपके क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि को पर्सनल लोन में बदल दिया जाता है। इसके अलावा आपकी पेनाल्टी भी माफ कर दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Get Rid of Debt Trap Using Loan Restructuring and Other Methods
How to Get Rid of Debt Trap - फोटो : Istock

आपको एक कर्ज को चुकाने के लिए कभी भी दूसरा कर्जा नहीं लेना चाहिए। अगर आपके ऊपर कोई बड़ा कर्ज है और आप उसे चुका पाने में असमर्थ हैं। इसके अलावा आपको लगता है कि आप उस कर्ज के चलते कानूनी मुश्किल या अन्य किसी दूसरे संकट में फंस सकते हैं। 

विज्ञापन
How to Get Rid of Debt Trap Using Loan Restructuring and Other Methods
How to Get Rid of Debt Trap - फोटो : Istock

ऐसे में आप इस कर्ज को चुकाने के लिए अपने दूसरे एसेट्स जैसे प्लॉट, सोना गिरवी रख सकते हैं। इसके अलावा आप प्रोविडेंट फंड, म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट या किसी अन्य जगह निवेश किए गए पैसों को मैच्योरिटी से पहले निकालकर उससे अपने कर्जे का भुगतान कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed