Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Inversion ARC Space Based Delivery System Capable of Reaching Anywhere on Earth Within 1 Hour
{"_id":"68e4ea3a306c9048e60c1a93","slug":"inversion-arc-space-based-delivery-system-capable-of-reaching-anywhere-on-earth-within-1-hour-2025-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ARC: 1 घंटे के भीतर धरती के किसी भी कोने में डिलीवर कर देगा सामान, गेम चेंजर है यह स्पेस बेस्ड डिलीवरी व्हीकल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ARC: 1 घंटे के भीतर धरती के किसी भी कोने में डिलीवर कर देगा सामान, गेम चेंजर है यह स्पेस बेस्ड डिलीवरी व्हीकल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 07 Oct 2025 04:06 PM IST
सार
Inversion Arc Space Based Deliver System: इस तकनीक की मदद से बेहद ही कम समय में दवाइयां, मशीन पार्ट्स, मिलिट्री से जुड़े सामान या आपातकालीन सामग्री को धरती के किसी भी कोने में भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
1 of 5
इन्वर्जन आर्क
- फोटो : Youtube/Inversion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया अब एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है। डाटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दुनिया को नए सिरे से परिभाषित करने का काम कर रहे हैं। इन सब के बीच अंतरिक्ष भी खोजबीन के साथ-साथ वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स का नया आयाम बन रहा है। हाल ही में अमेरिका की कंपनी इन्वर्जन ने स्पेस लॉजिस्टिक डिलीवरी के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत की है। इन्वर्जन का यह दावा है कि वह धरती के किसी भी हिस्से में 1 घंटे के भीतर सामान की डिलीवरी कर सकती है।
यह एक नई क्रांति की शुरुआत है। यह किसी साइंस फिक्शन जैसा जरूर लग रहा है लेकिन तकनीकी प्रगति ने इसे वास्तिवकता में बदल दिया है। इस तकनीक की मदद से बेहद ही कम समय में दवाइयां, मशीन पार्ट्स, मिलिट्री से जुड़े सामान या आपातकालीन सामग्री को धरती के किसी भी कोने में भेजा जा सकेगा।
2 of 5
इन्वर्जन आर्क
- फोटो : Youtube/Inversion
इन्वर्जन कंपनी के मुताबिक उनके स्पेसशिप आर्क की मदद से यह डिलीवरी की जाएगी। आर्क स्पेसशिप अंतरिक्ष के रास्ते धरती के किसी भी कोने में मात्र 60 मिनट के भीतर सामान पहुंचा सकता है। कंपनी के मुताबिक सेना के जरूरी मिशनों में यह काफी काम में आने वाला है।
आर्क एक खास तरह का रिएंट्री व्हीकल है, जो कि अंतरिक्ष में जाने के बाद दोबारा पृथ्वी के वायुमंडल में आ सकता है। इसमें एक बार में 227 किलोग्राम तक पेलोड रखकर उसकी डिलीवरी की जा सकती है। यह स्पेस बेस्ड डिलीवरी व्हीकल पूरी तरह से स्वचालित (autonomous) है।
यह एक रियूजेब्ल और कम लागत वाला सिस्टम है। इसे पहले से ही लो अर्थ ऑर्बिट में तैनात किया जाएगा। ये स्पेसक्राफ्ट्स ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक कॉन्सटिलेशन बनाएंगे। निकट में भविष्य में ऐसे हजारों आर्क स्पेसक्राफ्ट ऑर्बिट में होंगे, जो कि ऑन डिमांड वैश्विक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को तैयार करने का काम करेंगे।
आर्क स्पेसक्राफ्ट को लैंड करने के लिए रनवे की जरूरत भी नहीं होती है। इसको रोकेट की मदद से लो अर्थ ऑर्बिट में भेजा जाएगा। इसके बाद जब इसे ग्राउंड कंट्रोल से सिग्नल मिलेगा उसके बाद यह ऑटोनोमस ढंग से रीएंटर करेगा और सामान की डिलीवरी करेगा। आपात स्थिति में यह जीवन बचा सकता है। इसके अलावा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत पहुंचाने में भी यह भूमिका निभाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।