PM Kisan 24th Installment Kab Aayega: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बहुत बड़ा आर्थिक सहारा है। आज यानी 30 अक्तूबर को पीएम मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की गई है, जिसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये भेजे गए हैं। मगर कई ऐसे किसान भी हैं जिनके खाते में अभी तक यह किस्त नहीं पहुंची है।
{"_id":"6ae4216bf46dc2a48005cc8e","slug":"why-did-many-farmers-miss-the-pm-kisan-24th-installment-know-the-main-reasons-in-hindi-2026-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त पाने से क्यों चूक गए कई किसान? जानें इसके पीछे के मूल कारण","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त पाने से क्यों चूक गए कई किसान? जानें इसके पीछे के मूल कारण
Fri, 30 Oct 2026 01:10 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:10 PM IST
सार
- PM Kisan Amount Not Credited Reason: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी हो चुकी है, मगर कई किसानों के खाते में अभी तक 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं।
- ऐसे में कई किसानों के मन में ये सवाल है कि आखिर पैसा खाने में न आने के मुख्य कारण क्या हैं। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान की 24वीं किस्त न आना के कारण
- फोटो : AI
Trending Videos
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
खाते में पैसा न आने का पहला और मुख्य कारण?
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।
- जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, सरकार सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उनकी किस्त रोक देती है।
- ऐसे में अगर आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं तो सबसे पहले ये चेक करें की आपकी ई-केवाईसी पूरी है या नहीं।
ये भी पढ़ें- पीएम किसान योजना: क्या e-kyc के बिना खाते में आ सकती है 24वीं किस्त? जानें इससे जुड़े जरूरी नियम
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
क्या भू-सत्यापन में है कमी?
- खाते में पैसा न आने का दूसरा सबसे बड़ा कारण पोर्टल पर जमीन का सही भौतिक सत्यापन का न होने है।
- साथ ही खसरा-खतौनी के कागजात ऑनलाइन अपडेट न होने पर भी किसानों का पैसा अटक जाता है।
- कृषि विभाग द्वारा जमीन के दस्तावेज सत्यापित न होने से सिस्टम किस्त भेजने की अनुमति नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
क्या है तीसरा बड़ा कारण?
- बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक न होना और एनपीसीआई मैपिंग न होना भी किस्त रुकने का बड़ा कारण है।
- जब तक खाता आधार से ठीक से जुड़ा नहीं होता, तब तक डीबीटी के जरिए सीधे खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
क्या है चौथा बड़ा कारण?
- अगर ऊपर के तीनों चीजें सही हैं और फिर भी आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं तो चौथा कारण आपके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आवेदन में कुछ त्रुटी हो सकता है।
- अक्सर किसान आवेदन करते समय यदि नाम, पता, लिंग या बैंक खाता संख्या गलत दर्ज हो जाती है, तो सिस्टम भुगतान को स्वीकार नहीं करता है।
- इस तरह की छोटी-छोटी तकनीकी और वर्तनी की गलतियों के कारण भी कई किसानों की किस्तें अटक जाती है।
- इसलिए अगर आपका किस्त अटका है तो पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर (155261 / 1800-115-526) पर कॉल करके पता करें या फिर अपने लेखपाल या संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।