फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM SYMY: ई-श्रम कार्ड धारक ध्यान दें, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन, बस करना होगा ये काम

Fri, 18 Mar 2022 01:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 18 Mar 2022 01:30 PM IST
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana you will get 3 thousand monthly pension after investing in this scheme
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : istock

देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा असंगठित क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इन लोगों के पास कमाई का कोई संगठित स्त्रोत नहीं है। इस कारण दैनिक जीवन में कामगारों और श्रमिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को मौसमी बेरोजगारी भी परेशान करती है। श्रमिकों और कामगारों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इन दिनों देश भर में बड़े पैमाने पर श्रमिक अपना ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। श्रमिकों को ई श्रम कार्ड बनवाने के साथ साथ भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम श्रम योगी मानधन योजना में भी निवेश करना चाहिए। इस स्कीम का उद्देश्य श्रमिकों और कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करना है। इस योजना में निवेश करके श्रमिक अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। आइए जानते हैं श्रम योगी मानधन योजना के बारे में - 

PM Shram Yogi Mandhan Yojana you will get 3 thousand monthly pension after investing in this scheme
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

अगर आपकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है और आपकी उम्र 40 वर्ष से कम की है, तो इस योजना में निवेश करके आप हर साल 36 हजार रुपये की पेंशन पा सकते हैं। यानी जब आपकी आयु 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana you will get 3 thousand monthly pension after investing in this scheme
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। कंस्ट्रक्शन वर्कर, घरेलू कामगार, स्ट्रीट वेंडर,  प्रवासी मजदूर, कृषि श्रमिक और दूसरा कोई भी वर्कर इस योजना का फायदा उठा सकता है, जो ESIC और EPFO का सदस्य न हो। इस योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana you will get 3 thousand monthly pension after investing in this scheme
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

देश में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में यह स्कीम देश के कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करती है। अगर आप ई श्रम कार्ड धारक हैं, तो आपको इस स्कीम में जरूर निवेश करना चाहिए।

विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana you will get 3 thousand monthly pension after investing in this scheme
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

भारत में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगार इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप आसानी से मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस स्कीम में अपना आवेदन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed