फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Induction: इंडक्शन पर भूलकर भी न पकाएं ये चीजें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Mon, 06 Apr 2026 05:14 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 05:14 PM IST
सार

अगर आप इंडक्शन पर खाना बनाते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए। 

विज्ञापन
Induction Cooking Mistakes:  Never Cook These Items on an Induction Stove
Induction - फोटो : Adobe stock

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण भारत में एलपीजी गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस कारण कई लोग अपने घरों में इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल कर रहे हैं। इंडक्शन चूल्हा गैस की तुलना में सुरक्षित, साफ और ऊर्जा की बचत करने वाला विकल्प माना जाता है। हालांकि, इसकी तकनीक पारंपरिक चूल्हों से अलग होती है। इस वजह से हर तरह का खाना इसमें सही ढंग से नहीं पकाया जा सकता है। अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग बिना जानकारी के कुछ ऐसी चीजें इंडक्शन पर बना लेते हैं, जिससे बाद में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप इंडक्शन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इस बारे में पता होना जरूरी है कि इसमें किन चीजों को पकाना ठीक रहता है।

Induction Cooking Mistakes:  Never Cook These Items on an Induction Stove
Induction - फोटो : Adobe stock

सबसे पहले बात करें तली-भुनी चीजों की, जैसे डीप फ्राई। इंडक्शन में तापमान बहुत तेजी से बदलता है, जिससे तेल का सही तापमान बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। कई बार तेल ज्यादा गर्म हो सकता है, जिससे पकवान सही ढंग से नहीं पकता है। इससे दुर्घटना का खतरा भी रहता है। 

Induction Cooking Mistakes:  Never Cook These Items on an Induction Stove
Induction - फोटो : Adobe stock

रोटी और फुलका बनाना भी इंडक्शन पर उतना आसान नहीं होता। पारंपरिक गैस की आंच पर रोटी आसानी से फूल जाती है। वहीं इंडक्शन में सीधी लौ नहीं होती, जिससे रोटी वैसी नहीं बन पाती। कई बार रोटी सख्त रह जाती है या उसका टेक्सचर सही नहीं आता। इससे रोटी का स्वाद भी प्रभावित होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Induction Cooking Mistakes:  Never Cook These Items on an Induction Stove
Induction - फोटो : एआई जनरेटेड

इसके अलावा भारी और नॉन-इंडक्शन बर्तनों का इस्तेमाल भी बड़ी गलती हो सकती है। इंडक्शन उन बर्तनों पर काम करता है जिनमें मैग्नेटिक बेस होता है। अगर आप एल्यूमिनियम या सामान्य स्टील के बर्तन इस्तेमाल करते हैं, तो वे ठीक से गर्म नहीं होंगे।

विज्ञापन
Induction Cooking Mistakes:  Never Cook These Items on an Induction Stove
Induction - फोटो : एआई जनरेटेड

बड़ी मात्रा में खाना बनाना भी इसमें उतना प्रभावी नहीं होता, क्योंकि हीटिंग एरिया सीमित होता है। इसलिए बेहतर अनुभव के लिए इंडक्शन का इस्तेमाल समझदारी से करें और सही चीजों के लिए ही इसका उपयोग करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed