Indian Railway Ticket Cancellation Rules: भारतीय ट्रेन से रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह के लिए सफर करते हैं। 24 घंटे सातों दिन चलने वाली ट्रेनें लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। बस अगर आप ट्रेन में यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको ट्रेन टिकट लेना पड़ता है और इसके बाद आप यात्रा कर पाते हैं। पर कई बार यात्रियों को कई कारणों की वजह से अपने ट्रेन टिकट को कैंसिल करवाना पड़ता है। ऐसे में या तो कई बार आधे से भी ज्यादा पैसे कट जाते हैं या फिर कभी कुछ रिटर्न ही नहीं आता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने से पहले आप भारतीय रेलवे के नियमों के बारे में जान लें, जिससे आपको ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने में ठीक पैसे वापस मिल सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"64d1ea267d0899453e050fc9","slug":"indian-railways-ticket-cancellation-rules-and-regulations-check-all-charges-2023-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: करवा रहे हैं ट्रेन टिकट कैंसिल तो पहले जान लें ये जरूरी बात और नियम, वरना बाद में हो सकता है पछतावा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: करवा रहे हैं ट्रेन टिकट कैंसिल तो पहले जान लें ये जरूरी बात और नियम, वरना बाद में हो सकता है पछतावा
Tue, 08 Aug 2023 02:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने पर रिफंड कितना मिलता है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने पर रिफंड कितना मिलता है?
- फोटो : istock
चार्ट तैयार होने से पहले का नियम:-
अगर 48 घंटे पहले आप टिकट कैंसिल करते हैं, तो इतना कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ता है...
अगर 48 घंटे पहले आप टिकट कैंसिल करते हैं, तो इतना कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ता है...
- फर्स्ट/एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 240 रुपये कैंसिलेशन चार्ज कटता है
- एसी 2 टियर/फर्स्ट क्लास के लिए 200 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना होता है
- एसी 3 टियर/एसी चेयर कार/एसी 3 इकोनॉमी के लिए 180 रुपये कैंसिलेशन चार्ज कट जाता है
- स्लीपर के लिए 120 रुपये और सेकंड क्लास के लिए 80 रुपये कैंसिलेशन चार्ज लगता है।
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने पर रिफंड कितना मिलता है?
- फोटो : istock
- यही नहीं, अगर आप निर्धारित डिपार्चर से 12 घंटे पहले ट्रेन टिकट कैंसिल करवाते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपका कैंसिलेशन चार्ज न्यूनतम फ्लैट रेट के किराए का 25% होता है
- दूसरी तरफ अगर आप अपने ट्रेन टिकट को किन्हीं कारणों से 12 घंटे से कम और 4 घंटे से पहले तक कैंसिल करवाते हैं, तो आपका 50 फीसदी कैंसिलेंशन चार्ज कटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने पर रिफंड कितना मिलता है?
- फोटो : istock
तत्काल टिकट
- आप ट्रेन में यात्रा करने के लिए कई तरीके के टिकट बुक करवा सकते हैं, जिसमें से एक है तत्काल ट्रेन टिकट सुविधा। अगर आप बुक किए हुए कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट को कैंसिल करते हैं, तो इसका आपको कोई रिफंड नहीं मिलता है।
विज्ञापन
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने पर रिफंड कितना मिलता है?
- फोटो : istock
- यहां ये भी जान लीजिए कि जब आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो दो तरह के टिकट बुक हो सकते हैं। पहला कंफर्म तत्काल और दूसरा वेटिंग तत्काल टिकट। ऐसे में अगर आप वेटिंग लिस्ट वाले तत्काल ट्रेन टिकट को कैंसिल करवाते हैं, तो इस पर कुछ चार्ज कटता है। वहीं, तत्काल ई-टिकट को आंशिक रूप से कैंसिल करने की अनुमति होती है।