Summer Special Trains 2023: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। गर्मियों की छुट्टियों में गांव या किसी दूसरी जगह की यात्रा करने के लिए लोग बड़े पैमाने पर ट्रेनों में सफर करते हैं। इस कारण ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। बड़ी मात्रा में यात्रियों के सफर करने की वजह से इस दौरान ट्रेनों में कंफर्म सीट बुक करना काफी मुश्किल काम हो जाता है। अगर आप भी गर्मियों के सीजन में कहीं यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं और ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। गर्मियों के सीजन में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में टिकट बुक करने पर आपको कंफर्म सीट मिल सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Indian Railways: गर्मियों में भीड़-भाड़ होने के बाद भी ट्रेनों में मिलेगी कंफर्म सीट, रेलवे कर रहा यह इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे पटना-सिकंदराबाद-पटना के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है। इस ट्रेन का संचालन 3 अप्रैल से 28 जून तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर सोमवार और बुधवार को दोपहर 3 बजे पटना स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
उसके बाद प्रस्थान करने के तीसरे दिन आधी रात को 3:30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। भारतीय रेलवे ने इस बात की जानकारी दी है कि यह ट्रेन 13 ट्रिप हैदराबाद से पटना और 13 ट्रिप पटना से हैदराबाद लगाएगी। पटना से सिकंदराबाद तक चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 03253 है।
Indian Railways: क्या आपको पता है 1 लीटर डीजल में कितना माइलेज देती है ट्रेन? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज
हैदराबाद पटना स्पेशल ट्रेन
हैदराबाद से पटना चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का नंबर 07255 है। यह ट्रेन हैदराबाद से पटना 5 अप्रैल से 28 जून तक चलेगी। यह ट्रेन हर बुधवार को रात 22:50 पर चलेगी।
वहीं यह हैदराबाद पटना स्पेशल ट्रेन प्रस्थान करने के बाद शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे पटना स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके अलावा अगर आप भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं। इस स्थिति में आप 139 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।