फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Railwire Saathi Kiosk: अब रेलवे स्टेशनों पर बनवा सकेंगे अपना आधार और पैन कार्ड, बिल पेमेंट से लेकर कर सकेंगे कई काम

Wed, 16 Feb 2022 03:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways started Rail wire Saathi Kiosk service now you can make Aadhaar and pan card on railway stations
Indian Railways started Rail wire Saathi Kiosk service - फोटो : Istock

आधार और पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज हैं। भारत में लगभग सभी लोगों के पास ये दोनों डॉक्यूमेंट होते हैं। आप आसानी से नामांकन केंद्र पर विजिट करके अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। वहीं पैन कार्ड को बनाने की प्रक्रिया इससे भी आसान है। इसके लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं अब इसको लेकर एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है। पैन और आधार कार्ड को अब रेलवे स्टेशनों पर विजिट करके भी आप बनवा सकते हैं। यही नहीं अब आप रेलवे स्टेशनों पर बिजली बिल का पेमेंट और फोन रिचार्ज भी कर सकेंगे। इस नई सुविधा से देश में कई लोगों को फायदा होगा। इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोगों को इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। वो आसानी से रेलवे स्टेशन पर विजिट करके अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिल पेमेंट आदि कई कामों को करवा सकेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Indian Railways started Rail wire Saathi Kiosk service now you can make Aadhaar and pan card on railway stations
Indian Railways started Rail wire Saathi Kiosk service - फोटो : Istock

हालांकि, इस सुविधा को अभी केवल दो स्टेशनों (वाराणसी सिटी और प्रयागराज रामबाग) पर ही शुरू किया गया है। जल्द ही गोरखपुर और अन्य रेलवे स्टेशनों पर इस नई सुविधा को शुरू किया जाएगा। रेलटेल देशभर में 200 रेलवे स्टेशनों पर कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क लगा रही है।

Indian Railways started Rail wire Saathi Kiosk service now you can make Aadhaar and pan card on railway stations
aadhar card new - फोटो : i stock

इस सुविधा के शुरू होने के बाद रेलयात्री रेलवायर साथी कियोस्क के जरिए नए आधार के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा उनको टैक्स फाइल करने की भी सुविधा यहां से मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways started Rail wire Saathi Kiosk service now you can make Aadhaar and pan card on railway stations
aadhar card new - फोटो : i stock

रेलवायर साथी कियोस्क के जरिए आप यात्रा टिकट (ट्रेन, हवाई, बस आदि), आधार कार्ड, वोटर कार्ड, मोबाइल फोन रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान, पैन कार्ड, आयकर, बैंकिंग, बीमा और कई अन्य क्षेत्रों से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
Indian Railways started Rail wire Saathi Kiosk service now you can make Aadhaar and pan card on railway stations
Indian Railways started Rail wire Saathi Kiosk service - फोटो : Istock

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया है कि रेलटेल ने इस सुविधा की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया है। आने वाले समय में इसे दूसरे स्टेशनों पर भी लगाया जाएगा। इस नई सुविधा की शुरुआत होने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली बिल का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, आधार और पैन कार्ड से जुड़ी की सुविधा रेलवे स्टेशन पर आसानी से मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed