Special Train For Diwali and Chhath Puja 2026: इस साल दिवाली 8 नवंबर को और छठ पूजा का पर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर के बीच मनाया जाएगा। हर साल की तरह ही इस साल भी इन त्योहारों के लिए घर जाने वाले लोग ट्रेन टिकट बुक करने लगे हैं।
यात्रीगण ध्यान दें: दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का एलान, यहां जानें रूट और शेड्यूल
Special Train Route For Diwali and Chhath Puja: दिवाली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनों के एलान के साथ ही इनकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसलिए अगर आप भी चाहें तो इन ट्रेनों की जानकारी यहां से लेकर इनमें टिकट बुकिंग करवा सकते हैं।
कब तक चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें?
- दरअसल, मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद और इंदौर के बीच चलने वाली तीन जोड़ी यानी कुल 6 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि को बढ़ाया गया है
- भारतीय रेलवे के मुताबिक, इन ट्रेनों का संचालन 25 से 30 नवंबर 2026 तक अलग-अलग तय तारीखों पर जारी रहेगा
- इससे त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है
कौन-कौन सी 6 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं?
मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद ट्रेन (ट्रेन नंबर 09087)
ये स्पेशल ट्रेन हर बुधवार को चलाई जाएगी
साथ ही इस ट्रेन का संचालन 25 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है
अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल ट्रेन (ट्रेन नंबर 09088)
ये ट्रेन हर गुरुवार को चलाई जाएगी
इसका संचालन 26 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा
मुंबई सेंट्रल-इंदौर ट्रेन (ट्रेन नंबर 09079)
ये ट्रेन रविवार और मंगलवार को जारी रहेगी
इस ट्रेन का संचालन 29 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है
इंदौर-मुंबई सेंट्रल ट्रेन (ट्रेन नंबर 09080)
ये ट्रेन सोमवार और बुधवार को चलेगी
साथ ही ये ट्रेन 30 नवंबर 2026 तक चलती रहेगी
मुंबई सेंट्रल-इंदौर (ट्रेन नंबर 09085)
ये ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी
साथ ही ये ट्रेन 27 नवंबर 2026 तक चलेगी
इंदौर-मुंबई सेंट्रल ट्रेन (ट्रेन नंबर 09086)
ये ट्रेन मंगलवार और शनिवार को चलेगी
इस ट्रेन का संचालन 28 नवंबर 2026 तक चलेगी