फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन में आपकी सीट पर कोई कर ले कब्जा, तो तुरंत करें ये काम टीटीई करवाएगा सीट खाली

Thu, 09 Apr 2026 01:59 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 01:59 PM IST
सार

Indian Railways: ट्रेन यात्रा के दौरान सीट को लेकर विवाद एक आम समस्या बनती जा रही है। लेकिन सही जानकारी और प्रक्रिया अपनाकर आप आसानी से अपनी सीट वापस पा सकते हैं।

विज्ञापन
Indian Railways Rules: What to Do If Someone Occupies Your Train Seat
Indian Railways - फोटो : AI

Indian Railways Rules: भारतीय ट्रेनों में सफर के समय अक्सर यात्रियों को एक आम परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसमें उनकी कंफर्म सीट पर कोई दूसरा यात्री का कब्जा कर लेता है। यह स्थिति खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में देखने को मिलती है, जहां यात्रियों के बीच सीट को लेकर कई बार विवाद भी हो जाते हैं। गौर करने वाली बात है कि रेलवे ने इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिए स्पष्ट नियम और व्यवस्था बना रखी है। अगर आपकी सीट पर कोई दूसरा शख्स बैठा है, तो इस स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। सही प्रक्रिया अपनाकर आप आसानी से अपनी सीट को वापस पा सकते हैं और यात्रा को आरामदायक बना सकते हैं।

Indian Railways Rules: What to Do If Someone Occupies Your Train Seat
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

अगर आपकी कंफर्म सीट पर कोई दूसरा यात्री बैठा हुआ है तो उससे विनम्रता से बात करें। कई बार लोग गलती से गलत सीट पर बैठ जाते हैं या टिकट कन्फर्म न होने के कारण एडजस्ट करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में शांत तरीके से उन्हें अपना टिकट दिखाएं और बताएं कि यह आपकी सीट है। अधिकतर मामलों में बातचीत से ही समस्या का समाधान हो जाता है।

Indian Railways Rules: What to Do If Someone Occupies Your Train Seat
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

अगर सामने वाला यात्री आपकी बात नहीं मान रहा है या जबरदस्ती सीट पर बैठा रहता है, तो तुरंत ट्रेन के टीटीई से संपर्क करें। टीटीई का काम ही यात्रियों की सीट से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना होता है। इस दौरान उन्हें अपनी टिकट डिटेल दिखाएं और स्थिति को स्पष्ट करें। टीटीई के पास यह अधिकार होता है कि वह आपकी सीट खाली करवाए और नियमों का पालन सुनिश्चित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Rules: What to Do If Someone Occupies Your Train Seat
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

अगर किसी कारणवश टीटीई आसपास नहीं है, तो भारतीय रेलवे की हेल्पलाइन 139 आपके लिए प्रभावी विकल्प है। आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं या SMS के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। मैसेज भेजने के लिए पहले SEAT लिखें, फिर अपना PNR नंबर, सीट नंबर और अंत में OCCUPIED BY UNKNOWN PASSENGER लिखकर 139 पर भेजें। यह सूचना सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचती है।

विज्ञापन
Indian Railways Rules: What to Do If Someone Occupies Your Train Seat
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इसके बाद आपकी सीट को खाली कराया जाएगा। इन सब के अलावा आप रेल मदद एप का भी उपयोग कर सकते हैं, जो रेलवे द्वारा यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिए बनाया गया है। इस एप के जरिए शिकायत दर्ज करने पर तुरंत एक्शन लिया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed