फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन में रात के समय की ये गलतियां तो लग सकता है जुर्माना, तीसरी गलती तो भूलकर न करें

Tue, 04 Nov 2025 02:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 04 Nov 2025 02:14 PM IST
सार

Train Mein Kya Mistakes Nahi Karni Chahiye: आप अगर ट्रेन से सफर कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपकी एक गलती के कारण आप पर जुर्माना लग सकता है।

विज्ञापन
Indian Railways Rules For Passengers avoid these mistakes during traveling in train
ट्रेम में रात में कौन सी गलतियां करने से जुर्माना लग सकता है? - फोटो : AdobeStock

Indian Railways Rules For Passengers: लगभग हर कोई किसी न किसी वजह से एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करते हैं। कोई ऑफिस के काम से, तो कोई घूमने के लिए आदि। बात जब सफर की आती है, तो लोग ट्रेन से सफर करना अधिक पसंद करते हैं। जनरल कोच से लेकर एसी कोच तक में लोग यहां यात्रा करते हैं।



भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करती है और देश के कोने-कोने तक में ट्रेनें जाती हैं। आपको भी अगर ट्रेन से सफर करना है तो बस आपके पास ट्रेन टिकट होना चाहिए। इसके बाद आप ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं, लेकिन अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं या करने वाले हैं तो जान लें कि रात में ट्रेन में कुछ गलतियां करने से आपको बचना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Indian Railways Rules For Passengers avoid these mistakes during traveling in train
ट्रेम में रात में कौन सी गलतियां करने से जुर्माना लग सकता है? - फोटो : Adobe Stock

ट्रेन में ये गलतियां न करें, वरना लग सकता है जुर्माना:-

पहली गलती

  • आप अगर ट्रेन से सफर कर रहे हैं, तो अपने मोबाइल के स्पीकर में या किसी स्पीकर में तेज आवाज में गाना चलाने से बचें और वो भी रात के समय। अगर आपको सुनना है तो आप ईयर बड्स लगा सकते हैं, क्योंकि अगर आपके स्पीकर में गाने चलाने से कोई दूसरा यात्री परेशान होता है तो आप पर जुर्माना लग सकता है।
Indian Railways Rules For Passengers avoid these mistakes during traveling in train
ट्रेम में रात में कौन सी गलतियां करने से जुर्माना लग सकता है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरी गलती

  • कई लोगों की आदत होती है कि वे मोबाइल पर तेज आवाज में कॉल पर बात करते हैं। अगर आप रात के समय कॉल पर किसी से तेज-तेज आवाज में बात करते हैं या स्पिकर में बात करते हैं और आपकी वजह से किसी दूसरे यात्री को परेशानी होती है, तो आपकी शिकायत हो सकती है। इसके लिए आप पर जुर्माना भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Rules For Passengers avoid these mistakes during traveling in train
ट्रेम में रात में कौन सी गलतियां करने से जुर्माना लग सकता है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरी गलती

  • आप अगर ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपको ध्यान रखना है कि आपको रात में लाइट जलाकर नहीं रखनी है। नाइट लाइट के अलावा कोच में बाकी लाइट आप रात को नहीं जाल सकते। अगर इससे दूसरी यात्रियों की नींद में खलल पड़ता है, तो आपकी शिकायत होने पर आप पर जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन
Indian Railways Rules For Passengers avoid these mistakes during traveling in train
ट्रेम में रात में कौन सी गलतियां करने से जुर्माना लग सकता है? - फोटो : freepik

चौथी गलती

  • जहां कई लोग अकेले सफर करते हैं तो कई लोग ग्रुप में भी सफर करते हैं। जैसे, दोस्त या परिवार के लोग आदि। ऐसे में अगर आप रात को तेज-तेज आवाज में बातें करते हैं या कोई गेम खेलते हैं जिसकी वजह से दूसरे यात्रियों को तकलीफ हो रही है, तो आपकी शिकायत हो सकती है। आप अगर ये दोबारा करते हैं, तो आप पर जुर्माना भी लग सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed