Indian Railways: देश में रोजाना करोड़ों यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का एक बड़ा नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इसी वजह से इसको देश की लाइफलाइन की संज्ञा भी दी जाती है। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। वर्तमान समय में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए ट्रेनों की ये संख्या पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में कई बार लोगों को घर जाने के लिए यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिलती है। इस कारण उनको मजबूरन वेटिंग टिकट को खरीदना पड़ता है। वहीं क्या आपको पता है भारतीय रेलवे एक बेहद ही खास योजना बना रहा है, जिसका उद्देश्य यात्रियों की वेटिंग टिकटों वाली समस्या को खत्म करना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Indian Railways: अब सबको मिलेगी कंफर्म सीट! ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का झंझट होगा खत्म, रेलवे बना रहा योजना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 17 Dec 2023 03:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन