फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Find Lost Laptop: इस ट्रिक की मदद से चोरी या गुम हो चुके लैपटॉप का आसानी से लगा सकते हैं पता, जानें क्या है प्रोसेस

Sun, 20 Feb 2022 05:10 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 20 Feb 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
How to find lost laptop know the trick in hindi utility news
अपने खोए या चोरी हुए विंडोज लैपटॉप को ट्रैक करने का आसान तरीका - फोटो : i stock

अगर आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है तो उसको ट्रैक किया जा सकता है, लेकिन अगर आपका लैपटॉप चोरी हो जाए या खो जाए तो आपकी चिंता बढ़ जाती है। ऐसे में आपकी चिंता को कम करने के लिए आज हम आपको एक बेहतरीन तरीका बताने जा रहे हैं। जिस प्रकार आप एप्पल और गूगल के 'फाइंड माई डिवाइस' फीचर के जरिए एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस के बारे में पता लगा सकते हैं। इसी तरह आप विंडोज लैपटॉप को माइक्रोसॉफ्ट फाइंड माई डिवाइस फीचर का उपयोग करके ट्रैक कर सकते हैं। दरअसल, स्मार्टफोन टेलीकॉम नेटवर्क या वाई-फाई के माध्यम से जुड़े रहते हैं, जिसके चलते इसे ट्रैक करना आसान होता है। वहीं लैपटॉप के साथ ऐसा नहीं होता इसलिए इसे ट्रैक करना थोड़ा कठिन हो जाता है। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट के 'फाइंड माई डिवाइस' फीचर इसे आसान बनाता है। इसकी मदद से आप अपने डिवाइस को रिमोट से लॉक भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे इसे अपने डिवाइस पर एक्टिव कर सकते हैं?

How to find lost laptop know the trick in hindi utility news
अपने खोए या चोरी हुए विंडोज लैपटॉप को ट्रैक करने का आसान तरीका - फोटो : istock

कुछ जरूरी शर्तें

  • इसे एक्टिव करने के लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा। इसमें ध्यान रहे कि डिवाइस की लोकेशन सर्विस को इनेबल होना चाहिए। वर्किंग इंटरनेट कनेक्शन भी होना चाहिए। वहीं विंडोज पीसी पर इसे एक्टिव करने के लिए एडमिनिस्ट्रेटर एक्सेस के साथ माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट लिंक होना चाहिए। हालांकि,ये स्कूल या वर्क अकाउंट पर काम नहीं करता है।
How to find lost laptop know the trick in hindi utility news
अपने खोए या चोरी हुए विंडोज लैपटॉप को ट्रैक करने का आसान तरीका - फोटो : istock

ऐसे करें फाइंड माइ डिवाइस इनेबल

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने लैपटॉप में सेटिंग में जाएं। इसके बाद अपडेट एंड सिक्योरिटी में जाकर फाइंड माई डिवाइस ऑप्शन पर जाएं। अब यहां टॉगल को इनेबल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to find lost laptop know the trick in hindi utility news
अपने खोए या चोरी हुए विंडोज लैपटॉप को ट्रैक करने का आसान तरीका - फोटो : istock

कैसे खोजें लैपटॉप 

  • अगर आपका लैपटॉप खो गया है तो https://account.microsoft.com/devices इसकी मदद से अपना माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट दूसरी डिवाइस में ओपन कर लें। इसके बाद फाइंड माइ डिवाइस टैब सिलेक्ट करें। अब उस डिवाइस को चुनें जिसे आप ढूंढना चाहते हैं। अब अपने डिवाइस का लोकेशन दिखाने के लिए सर्च सिलेक्ट करें।
विज्ञापन
How to find lost laptop know the trick in hindi utility news
अपने खोए या चोरी हुए विंडोज लैपटॉप को ट्रैक करने का आसान तरीका - फोटो : istock

कैसे लॉक करें डिवाइस 

  • ऐसा करने पर जब आपको अपना डिवाइस मैप पर मिल जाए, तो लॉक करें फिर Next पर जाएं। इसके बाद आपका डिवाइस लॉक हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed