Indian Railways: दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। उसके बाद छठ पूजा भी जल्द आने वाली है। ऐसे में त्योहारों के इस सीजन में कई लोगों ने अपने घर जाने के लिए ट्रेनों में अपनी कंफर्म सीट की बुकिंग काफी पहले ही करा ली थी। ऐसे में इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग बड़े पैमाने पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस स्थिति में आपको जेल में अपनी दिवाली मनानी पड़ सकती है। ट्रेन में सफर करते समय कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी है। रेलवे द्वारा तय किए इन नियमों का उल्लंघन करने पर आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनका विशेष ध्यान ट्रेनों में सफर करते समय रखना चाहिए।
Indian Railways: भूलकर भी ट्रेनों में न ले जाएं ये सामान, वरना जेल में मनेगी दिवाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको अपने साथ ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थों को भूलकर भी ट्रेन में नहीं ले जाना चाहिए।
अगर आप दिवाली और छठ पूजा के मौके पर पटाखों को ट्रेन में ले जाते हैं। ऐसे में इससे आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे सहयात्रियों की जान खतरे में आ सकती है। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर आपको जुर्माने के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है।
हाल ही में वेस्टर्न रेलवे ने एक ट्वीट के जरिए बताया है कि गैस सिलेंडर, सिगरेट, स्टोव और पटाखे जैसे ज्वलनशील पदार्थ अपने साथ लेकर ट्रेन में यात्रा न करें। यह एक दंडनीय अपराध है।
गैस सिलेंडर, सिगरेट, स्टोव और पटाखे जैसी ज्वलनशील पदार्थ अपने साथ लेकर ट्रेन में यात्रा न करें, यह एक दंडनीय अपराध है।
इस से आग लगने का खतरा होता है।
सुरक्षापूर्वक मंगलमय यात्रा करेंl pic.twitter.com/apsp1V84FJ
ट्वीट में इस बात की जानकारी दी गई है कि रेल अधिनियम की धारा 164 के अंतर्गत ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ को ले जाना एक दंडनीय अपराध है। ऐसे में अगर आप ट्रेन में यात्रा करते हैं, तो भूलकर भी इस तरह की गलती न करें।