फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा पर ज्यादा सामान लेकर ट्रेनों में कर रहे हैं यात्रा, तो लग सकता है जुर्माना

Sun, 23 Oct 2022 12:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Luggage Rules Know How Much Luggage is Allowed in Train Check Here All Details
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock

Indian Railways Luggage Rules: अगर आपने विमान में सफर किया है, तो आपको इस बारे में पता होगा कि आप फ्लाइट में एक तय वजन के सामानों को ही अपने साथ ले जा सकते हैं। वहीं भारतीय रेलवे ने भी यात्रियों के लिए तय मात्रा में वजन अपने साथ ले जाने का नियम बना लिया है। अगर आप लगेज के साथ ट्रेनों में यात्रा करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। अगर आप ट्रेनों में तय मात्रा से ज्यादा वजन के सामान को अपने साथ लेकर सफर कर रहे हैं। ऐसे में आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है। कल दिवाली है और उसके कुछ दिनों बाद छठ पर्व को काफी उत्साह के साथ मनाया जाएगा। ऐसे में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। अगर आप भी इस दौरान ज्यादा वजन वाले सामानों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपको रेलवे के इस लगेज रूल के बारे में जानना जरूरी है।

Indian Railways Luggage Rules Know How Much Luggage is Allowed in Train Check Here All Details
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock

अगर आप ट्रेनों के एसी प्रथम श्रेणी में यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आप अपने साथ 70 किलोग्राम तक के वजन को ले जा सकते हैं। अगर आप इससे ज्यादा सामान को अपने साथ ले जाते हैं। इस स्थिति में आपको बुकिंग करानी पड़ेगी। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। इस स्थिति में पकड़े जाने पर आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है।

Indian Railways Luggage Rules Know How Much Luggage is Allowed in Train Check Here All Details
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock

वहीं अगर आप एसी टियर - 2 में सफर कर रहे हैं। ऐसे में आप अपने साथ 50 किलोग्राम के वजन को ले जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप एसी थर्ड क्लास, एसी चेयर और स्लीपर क्लास में यात्रा कर रहे हैं। इस स्थिति में आप 40 किलोग्राम के वजन को अपने साथ ले जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Luggage Rules Know How Much Luggage is Allowed in Train Check Here All Details
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock

अगर आप बिना बुकिंग के ट्रेन में यात्रा करते समय तय किए गए नियमों से अतिरिक्त वजन को अपने साथ ले जा रहे हैं। इस स्थिति में पकड़े जाने पर आपको सामान्य दरों से 6 गुना अधिक खर्च करना होगा।

विज्ञापन
Indian Railways Luggage Rules Know How Much Luggage is Allowed in Train Check Here All Details
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock

अगर आप दिवाली और छठ पूजा पर तय किए गए इन नियमों से ज्यादा वजन अपने साथ ट्रेनों में ले जा रहे हैं, तो आपको रेलवे के इन नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed