Indian Railways Luggage Rules: अगर आपने विमान में सफर किया है, तो आपको इस बारे में पता होगा कि आप फ्लाइट में एक तय वजन के सामानों को ही अपने साथ ले जा सकते हैं। वहीं भारतीय रेलवे ने भी यात्रियों के लिए तय मात्रा में वजन अपने साथ ले जाने का नियम बना लिया है। अगर आप लगेज के साथ ट्रेनों में यात्रा करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। अगर आप ट्रेनों में तय मात्रा से ज्यादा वजन के सामान को अपने साथ लेकर सफर कर रहे हैं। ऐसे में आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है। कल दिवाली है और उसके कुछ दिनों बाद छठ पर्व को काफी उत्साह के साथ मनाया जाएगा। ऐसे में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। अगर आप भी इस दौरान ज्यादा वजन वाले सामानों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपको रेलवे के इस लगेज रूल के बारे में जानना जरूरी है।
Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा पर ज्यादा सामान लेकर ट्रेनों में कर रहे हैं यात्रा, तो लग सकता है जुर्माना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन