फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: बिना पैसे दिए बुक कर सकेंगे ट्रेन टिकट, जानिए क्या है रेलवे की यह नई स्कीम

Sun, 26 Jan 2025 07:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 26 Jan 2025 07:28 PM IST
सार

Indian Railways: इस सुविधा के आने के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्री बिना अग्रिम भुगतान किए ट्रेन टिकट को बुक कर सकेंगे।

विज्ञापन
Indian Railways Launched Book Now Pay Later Service
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

Indian Railways: देश में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य सफर करते समय यात्रियों को एक अच्छा अनुभव देना है।



इसके अलावा यात्रियों के सफर को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? इसको लेकर भी भारतीय रेलवे समय-समय पर कई बदलावों को अंजाम देता रहता है। इसी सिलसिले में भारतीय रेलवे एक नई स्कीम लेकर आया है, जिसका नाम 'बाय नाउ, पे लेटर' है। इस सुविधा के आने के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्री बिना अग्रिम भुगतान किए ट्रेन टिकट को बुक कर सकेंगे। भारतीय रेलवे के बाय नाउ पे लेटर की सुविधा आने के बाद कई यात्रियों को फायदा मिलेगा। 

Trending Videos
Indian Railways Launched Book Now Pay Later Service
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

यह सुविधा उन यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद है, जो कहीं पर सफर करना चाहते हैं लेकिन उस मौके पर उनके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं। ऐसे में वह बाय नाउ, पे लेटर की सुविधा की मदद से टिकट को बुक कर सकेंगे। 

Indian Railways Launched Book Now Pay Later Service
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

हालांकि, टिकट की राशि का भुगतान आपको 14 दिनों के भीतर करना होगा। अगर आप तय समय पर इस राशि का भुगतान कर देते हैं, तो आपसे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

IRCTC Tour Package: खूबसूरत सिक्किम की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Launched Book Now Pay Later Service
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

वहीं अगर आप 14 दिनों के भीतर ट्रेन टिकट का भुगतान नहीं करते हैं, तो इस स्थिति में आपको कुल टिकट की राशि का 3.5 प्रतिशत सर्विस चार्ज देना होगा। इस सुविधा का लाभ आप केवल ऑनलाइन टिकट बुक करते समय ही ले सकेंगे। 

विज्ञापन
Indian Railways Launched Book Now Pay Later Service
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

सुविधा का लाभ लेते समय आपको समय सीमा का ध्यान जरूर रखना होगा। अगर आप समय सीमा का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा। समय सीमा का ध्यान रखकर आप अतिरिक्त शुल्क के खर्चों से बच सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed