{"_id":"670d0dbfe27291cdde0756b6","slug":"indian-railways-fine-on-travelling-in-train-without-ticket-2024-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: ट्रेन में बिना टिकट कर रहे हैं सफर, तो कितना लगता है जुर्माना? जरूर जान लीजिए नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways: ट्रेन में बिना टिकट कर रहे हैं सफर, तो कितना लगता है जुर्माना? जरूर जान लीजिए नियम
Indian Railways: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किन्हीं परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर में विशाल नेटवर्क बना रखा है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र के जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है।
हर रोज भारतीय ट्रेनों में करोड़ों लोग सफर करते हैं। हालांकि, ट्रेन में सफर करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। इसके अलावा आप पर कार्रवाई भी की जा सकती है। इस कारण ट्रेन में सफर करते समय आपके पास टिकट का होना जरूरी है।
2 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
अक्सर कई यात्रियों का यह सवाल रहता है कि ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े जाने पर कितना जुर्माना लगता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
3 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
अगर आप ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े जाते हैं तो भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक पकड़े जाने पर आपसे 250 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा जहां से ट्रेन चलना शुरू हुई थी और आपको जहां तक जाना है वहां का पूरा किराया लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
आपको जुर्माने के साथ-साथ ट्रेन का किराया भी देना होगा। इस दौरान अगर टीटीई आपसे जुर्माने में इससे ज्यादा रुपये मांगता है या आपसे बदतमीजी करता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
इस कारण आपको ट्रेन में सफर करते समय हमेशा टिकट लेकर सफर करना चाहिए। आप ट्रेन में प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी सफर कर सकते हैं। हालांकि, प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ने के बाद आपको तुरंत टीटीई से मिलकर आपको जहां तक सफर करना है वहां तक का टिकट बनवाना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।