फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: भारत-पाक तनाव के बीच अगर आपको करनी है ट्रेन यात्रा, तो घर से निकलने से पहले जरूर कर लें ये काम

Sat, 10 May 2025 07:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 10 May 2025 07:25 AM IST
सार

India Pak Tension: अगर आपने भी किसी यात्रा के लिए ट्रेन टिकट बुक की है तो आपको भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के दौरान पहले कुछ काम कर लेने हैं ताकि आपको दिक्कत न हो।

विज्ञापन
Indian Railways: Do these things before traveling by train amid Indo Pak tension
ट्रेन कैंसिल हुई है या नहीं? कैसे चेक करें? - फोटो : AdobeStock

Indian Railways: भारतीय रेलवे हर रोज कई सारी ट्रेनों का संचालन करता है। एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्यों तक में ट्रेन से पहुंचा जा सकता है। पैसेंजर ट्रेनों के अलावा मालगाड़ी भी चलाई जाती हैं जिनसे भारतीय रेलवे जरूरी सामान को एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचाया जाता है। इसी तरह यात्री भी एक जगह से अपने गंतव्य पर जाते हैं, लेकिन इन दिनों देश में जैसे हालात चल रहे हैं वो किसी से छुपे नहीं है क्योंकि पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और भारतीय सेना उसको मुंहतोड़ जवाब दे रही है।



इसी क्रम में अगर आपने भी कहीं जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक किया है तो आपको घर से निकलने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना है। तो चलिए जानते हैं वे कौन से काम हैं जिन्हें आपको घर से निकलने से पहले कर लेना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Indian Railways: Do these things before traveling by train amid Indo Pak tension
ट्रेन कैंसिल हुई है या नहीं? कैसे चेक करें? - फोटो : AdobeStock
  • दरअसल, देश में चल रहे हालातों के बीच कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं और इसी तरह भारतीय रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द किया है। ऐसे में अगर आप ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन जा रहे हैं तो पहले ही ये चेक कर लें कि आपकी ट्रेन कहीं कैंसिल तो नहीं हुई है। वरना आपको रेलवे स्टेशन से वापस आना पड़ सकता है।
Indian Railways: Do these things before traveling by train amid Indo Pak tension
ट्रेन कैंसिल हुई है या नहीं? कैसे चेक करें? - फोटो : AdobeStock

ऐसे करें चेक:-

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी का ध्यान रखें

  • अगर आपने कोई ट्रेन टिकट कैंसिल किया है तो आपको भारतीय रेलवे की तरफ से आने वाली अपडेट्स का ध्यान रखना है। जब भी रेलवे कोई ट्रेन रद्द करता है या ट्रेन देरी से चल रही होती है तो रेलवे की तरफ से यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जानकारी दी जाती है। इसलिए आप अपने मोबाइल पर ट्रेन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways: Do these things before traveling by train amid Indo Pak tension
ट्रेन कैंसिल हुई है या नहीं? कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

हेल्पलाइन नंबर से जानकारी

  • आपकी ट्रेन कहीं भारत-पाक तनाव के बीच रद्द तो नहीं हो गई है या फिर ट्रेन देरी से तो नहीं चल रही है। आप इसकी जानकारी रेलवे से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर सकते हैं और ट्रेन की सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Railways: Do these things before traveling by train amid Indo Pak tension
ट्रेन कैंसिल हुई है या नहीं? कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

वेबसाइट/एप चेक कर सकते हैं

  • आपने जिस ट्रेन में अपना टिकट बुक किया है वो ट्रेन देरी से चल रही है या स्थगित हो चुकी है आदि। आप ये सब जानकारी ट्रेन की लाव लोकेशन लेकर प्राप्त कर सकते हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट या एप से भी ट्रेन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed