Delhi Metro Rules For Passengers: दिल्ली-एनसीआर में रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। कोई स्कूल-कॉलेज, कोई दफ्तर, तो कोई किसी अन्य काम की वजह से दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में जाते हैं। जैसे, लोग दिल्ली से नोएडा या दिल्ली से गुड़गांव आदि नोकरी करने जाते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग मेट्रो से सफर करते हैं। सुबह और शाम ऑफिस टाइम में तो मेट्रो में काफी भीड़ रहती है।
{"_id":"6901d074bdf2b34d630d461f","slug":"delhi-metro-alert-common-mistake-men-and-women-should-avoid-while-traveling-2025-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: मेट्रो में लड़कों को ही नहीं लड़कियों को भी नहीं करनी चाहिए ये एक गलती, पड़ सकते हैं दिक्कत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Delhi Metro: मेट्रो में लड़कों को ही नहीं लड़कियों को भी नहीं करनी चाहिए ये एक गलती, पड़ सकते हैं दिक्कत में
Wed, 29 Oct 2025 02:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:00 PM IST
सार
Delhi Metro Ke Rules Kya Hai: अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं या किसी काम से करने वाले हैं, तो आपको एक बात का खास ख्याल रखना चाहिए। वरना आप पर जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में क्यों फर्श पर नहीं बैठना चाहिए?
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो में क्यों फर्श पर नहीं बैठना चाहिए?
- फोटो : AdobeStock
क्या है ये नियम?
- दरअसल, मेट्रो के अपने कई नियम हैं जिनका पालन यात्रियों को करना होता है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इसके लिए जुर्माने और सजा का भी प्रावधान है। जैसे, पटरी पार करने को लेकर, मेट्रो में घर्षण पैदा करने पर आदि। ऐसा ही एक नियम मेट्रो में फर्श में बैठने को लेकर भी है।
दिल्ली मेट्रो में क्यों फर्श पर नहीं बैठना चाहिए?
- फोटो : AdobeStock
- दरअसल, ये सभी जानते हैं कि मेट्रो के अंदर सीटें लिमिटेड हैं। अधिकतर जगह खड़े होने के लिए है और बैठने के लिए सीटें बेहद कम हैं। सिर्फ एयरपोर्ट लाइन पर चलने वाली मेट्रो में पूरी तरह सीटिंग है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो में भीड़ होने के कारण कई बार लोग मेट्रो के फर्श पर बैठ जाते हैं और खासतौर पर जहां पर हर कोच का जुड़ाव होता है, वहां पर लोग अधिकतर बैठ जाते हैं। पर ऐसा ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में क्यों फर्श पर नहीं बैठना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
जुर्माने का है प्रावधान
- अगर आप मेट्रो ट्रेन के फर्श पर बैठते हैं और ऐसा करते हुए पकड़ जाते हैं, तो आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके लिए कई स्टेशनों पर टीमें तैनात रहती हैं, जो कैमरे से चेक करके आपको स्टेशन पर उतार सकती है और फिर आप पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसलिए हमेशा मेट्रो की सीट पर ही बैठना चाहिए न कि फर्श पर।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में क्यों फर्श पर नहीं बैठना चाहिए?
- फोटो : AdobeStock
इन बातों का भी रखें ध्यान:-
- ध्यान रखें कि मेट्रो के अंदर शराब पीकर यात्रा न करें
- मेट्रो में किसी से लड़ाई-झगड़ा करने से बचना चाहिए
- बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना लग सकता है
- पुरुष यात्रियों को महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में यात्रा नहीं करनी चाहिए आदि