फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Train Cancel List: गोरखपुर रूट पर मेगा-ब्लॉक की वजह से 4 मई तक ट्रेनें हुईं रद्द, यहां जानें

Sat, 26 Apr 2025 06:14 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 26 Apr 2025 06:14 PM IST
सार

Gorakhpur zone railway block: गोरखपुर में मेगा ब्लाक की वजह से कई ट्रेनों को 4 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि ये मेगा ब्लॉक क्यों हुआ है, साथ ही ये भी जानेंगे कि कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं?

विज्ञापन
Indian Railway Block in Gorakhpur Zone Over 50 Trains Cancelled Check List Here
क्यों रद्द हुई ट्रेनें? - फोटो : Adobe Stock

Gorakhpur train block news: उत्तर प्रदेश का गोरखपुर रेलवे स्टेशन सिर्फ राज्य में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है। यह स्टेशन देश के अलग-अलग हिस्सों को आपस में जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। लेकिन हाल ही में गोरखपुर रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने की खबर ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है।



अप्रैल के अंत से मई के शुरुआत तक लगभग 50 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं ये ट्रेनें लगभग अगले एक सप्ताह यानी 4 मई तक रद्द रहने वाली हैं।

आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आखिर ये ट्रेनें क्यों रद्द हुईं हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि किन-किन ट्रेनों को रद्द किया गया है?

Indian Railway Block in Gorakhpur Zone Over 50 Trains Cancelled Check List Here
क्यों रद्द हुई ट्रेनें? - फोटो : Adobe Stock

ट्रेनें रद्द होने का कारण
गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का रद्द होना रेलवे के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों का हिस्सा है। पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगर-गोरखपुर जंक्शन-गोरखपुर कैंट और गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंडों पर तीसरी रेलवे लाइन बिछाने और यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है। 
 

Indian Railway Block in Gorakhpur Zone Over 50 Trains Cancelled Check List Here
क्यों रद्द हुई ट्रेनें? - फोटो : Adobe Stock

इसके अलावा, रूट रिले इंटरलॉकिंग (RRI) और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए 12 अप्रैल से 3 मई 2025 तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। यह ब्लॉक रेलवे को सिग्नल सिस्टम को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) से लैस करने में मदद करेगा, जिससे भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही सुरक्षित और तेज होगी। हालांकि, इस दौरान यात्रियों को असुविधा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Block in Gorakhpur Zone Over 50 Trains Cancelled Check List Here
इतनी ट्रेनें हुई रद्द - फोटो : Adobe Stock
प्रभावित ट्रेनों की सूची-
पूर्वोत्तर रेलवे ने 50 से अधिक ट्रेनों को रद्द करने और कई ट्रेनों के रूट बदलने का फैसला लिया है। नीचे कुछ प्रमुख रद्द ट्रेनों की सूची दी गई है-
  • काशी एक्सप्रेस (15017/15018): 27 अप्रैल से 3 मई तक दोनों दिशाओं में रद्द।
  • दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस (18201/18202): 25 अप्रैल और 3 मई को रद्द।
  • चौरी चौरा एक्सप्रेस (15004): गोरखपुर से 26 अप्रैल से 3 मई और कानपुर से 27 अप्रैल से 4 मई तक रद्द।
  • गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी (12531/12532): 15 से 23 अप्रैल और 25 से 27 अप्रैल तक रद्द।
  • जननायक एक्सप्रेस (15211/15212): 16 अप्रैल से 4 मई तक रद्द।
  • सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273/15274): 12 अप्रैल से 4 मई तक रद्द। इस ट्रेन को गोरखपुर रुट से डायवर्ट किया गया है।
  • गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस (15065/15066): 15 अप्रैल से 4 मई तक रद्द।
विज्ञापन
Indian Railway Block in Gorakhpur Zone Over 50 Trains Cancelled Check List Here
इतनी ट्रेनें हुई रद्द - फोटो : freepik
  • गोरखधाम सुपरफास्ट(12555/15556): 26 अप्रैल से 4 मई तक।
  • हमसफर (15571/15572): 26 अप्रैल से 4 मई तक।
  • गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (15048/15049): 27 अप्रैल से 4 मई तक।
  • देहरादून एक्सप्रेस (15005/15006) : 27 अप्रैल से 4 मई तक।
  • चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (15705/15706):  27 अप्रैल से 4 मई तक।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस: 27 अप्रैल से रद्द।
 
  • पैसेंजर ट्रेनें- 55040/55039 बढ़नी-नरकटियागंज और 55095/55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज, 16 अप्रैल से 5 मई तक रद्द हैं।
  • कुछ ट्रेनों, जैसे बिहार संपर्क क्रांति और सप्त क्रांति एक्सप्रेस, का मार्ग बदलकर गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा रूट से चलाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed