LPG Gas Delivery New Rule: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत में इसका असर एलपीजी गैस की किल्लत के रूप में नजर आ रहा है। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग को लेकर नए नियम का दावा किया जा रहा है।
{"_id":"69c362e23c0649f4c80db682","slug":"in-how-many-days-will-you-get-the-gas-cylinder-25-35-or-45-days-check-here-lpg-new-rule-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: 25, 35 या 45 दिन कितने दिन में आपको मिलेगा गैस सिलिंडर? सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Crisis: 25, 35 या 45 दिन कितने दिन में आपको मिलेगा गैस सिलिंडर? सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब
Wed, 25 Mar 2026 12:19 PM IST
Prakash Chand Joshi
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:19 PM IST
सार
LPG Gas Cylinder Delivery New Rule: कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी होने को लेकर फिर से नया नियम आ गया है जिसमें 35 दिन का समय बताया जा रहा है, लेकिन अब इस पर सरकार ने अपनी तरफ से सप्ष्टीकरण दिया है।
विज्ञापन
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है?
- फोटो : Adobe stock
पहले जानते हैं क्या दावा किया जा रहा है
- सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर के डिलीवरी समय को 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है
- साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर ये लिमिट 45 दिन की बताई जा रही है
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है?
- फोटो : अमर उजाला
सरकार ने दिया स्पष्टीकरण
- दरअसल, सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्टों में एलपीजी रिफिल बुकिंग की संशोधित समयसीमा का दावा किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शनों के लिए 45 दिन, सिंगल बॉटल कनेक्शनों (जिनके पास एक गैस कनेक्शन पर एक सिलिंडर है) के लिए 25 दिन और गैर-पीएमयूवाई डबल बॉटल कनेक्शनों (जिनके पास एक गैस कनेक्शन पर दो सिलिंडर है) के लिए 35 दिन। ऐसे में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ये स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है?
- फोटो : ANI
सभी के लिए बुकिंग के लिए 25 दिनों का इंतजार जरूरी
- ऐसे में साफ होता है कि चाहे आपके पास एक गैस कनेक्शन पर दो सिलिंडर है या एक सिलिंडर या फिर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेते हैं, तो आपको भी 25 दिन बाद ही गैस सिलिंडर मिलेगा
- हालांकि, शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग की समय सीमा 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन ही जारी रहेगी और ये सभी तरह के गैस कनेक्शनों पर लागू होती है
विज्ञापन
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है?
- फोटो : ANI
पीएम उज्जवला योजना वाले कब कर पाएंगे बुकिंग?
- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से आए स्पष्टीकरण में साफ कहा गया है कि जिन लोगों के पास प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन है। उन्हें भी बाकी सभी की तरह 25 दिनों बाद ही गैस सिलिंडर मिलेगा।