फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIT Research: अब हल्दी और मेहंदी से जल उठेंगे बल्ब, भारत में हुई शानदार खोज

Tue, 25 Apr 2023 11:36 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
IIT Indore Found That Electric Bulb Can Be Made Through Haldi And Mehandi
Bulb - फोटो : Istock

विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति ने विकास के कई नए रास्तों को खोला है। यही एक वजह है, जिसके चलते बीते कुछ सालों में हमने विभिन्न मोर्चों पर काफी तरक्की की है। बढ़ते कार्बन उत्सर्जन और ई-वेस्ट के कारण दुनिया का झुकाव अब प्राकृतिक चीजों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में कई रिसर्च संस्थानों में किस तरह से मानव निर्मित वस्तुओं को प्राकृतिक चीजों से बदला जा सकता है। उस पर कई तरह के शोध को अंजाम दिया जा रहा है।



इसी कड़ी में आईआईटी इंदौर ने एक खास तरह का शोध किया है। इसके अंतर्गत यह पता चला है कि हल्दी और मेहंदी का इस्तेमाल करके कैसे बल्ब को बनाया जा सकता है। पिछले चार साल से हर्बल इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में यह शोध चल रही थी। इस शोध को साइंस जर्नल मैग्जीन में प्रकाशित किया गया है। गौरतलब बात है कि इस तरह की तकनीक को बाजार में उतारने के लिए अभी काफी रिसर्च की जरूरत है। इसे बाजार में कैसे उतारा जा रहा है? इस दिशा में कई काम किए जा रहे हैं। हल्दी और मेहंदी के जरिए बल्ब बनाने वाला यह शोध आईआईटी इंदौर के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के प्रोफेसर राजेश कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है।

IIT Indore Found That Electric Bulb Can Be Made Through Haldi And Mehandi
Bulb - फोटो : istock

इस तरह से किया गया शोध

  • आज के समय बाजार में मिलने वाले एलईडी बल्ब सेमीकंडक्टर द्वारा संचालित होते हैं।
  • इनके अंदर एक खास तरह का केमिकल होता है, जिसको अल्ट्रावायलेट लाइट देकर एक्साइट किया जाता है।
IIT Indore Found That Electric Bulb Can Be Made Through Haldi And Mehandi
Bulb - फोटो : istock
  • ऐसा करने पर यह सेमीकंडक्टर एक खास तरह की लाइट को निकालते हैं।
  • शोध में सेमीकंडक्टर को कैसे किसी प्राकृतिक चीज से बदला जा सकता है। इस पर विचार किया गया।

EU AI Act: चैटजीपीटी और रोबोट्स बताएंगे आपको मिलेंगी कौन सी सुविधाएं, ईयू उठाने जा रहा यह कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
IIT Indore Found That Electric Bulb Can Be Made Through Haldi And Mehandi
Bulb - फोटो : Istock
  • ऐसे में पता चला कि अल्ट्रा वायलेट लाइट को जब हल्दी से होकर गुजारा जाता है।
  • उस दौरान उसमें से हरा रंग का प्रकाश निकलता है।
  • वहीं जब वह मेंहदी से होकर गुजरती है। उस दौरान लाल रंग का प्रकाश निकलता है।
विज्ञापन
IIT Indore Found That Electric Bulb Can Be Made Through Haldi And Mehandi
Bulb - फोटो : Istock
  • पीला रंग लाल और हरे के मिश्रण से बनता है।
  • ऐसे में हल्दी और मेहंदी का लिक्विड मिश्रण बनाकर उसमें अल्ट्रा वायलेट लाइट को डाला गया।
  • ऐसे में बाहर पीले रंग की रोशनी निकलने लगी। ऐसे में इस पीले रंग की रोशनी के जरिए बल्ब बनाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed