फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूर जानें: बदल रहे हैं नौकरी तो पीएफ से जुड़ी इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो सकता है आपका नुकसान

Sat, 24 May 2025 06:19 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 24 May 2025 06:19 PM IST
सार

पीएफ अकाउंट से लेकर अक्सर लोगों के दिमाग में कई सवाल रहते हैं। नौकरी बदलते समय तो पीएफ अकाउंट ट्रांसफर करना पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि नौकरी बदलते समय पीएफ से संबंधित किन बातों को ध्यान में रखना होता है।

विज्ञापन
If you are changing your job then know about these things related to PF in hindi
PF - फोटो : AdobeStock

PF Transfer: आजकल लोग बेहतर अवसरों, करियर ग्रोथ या नई चुनौतियों के लिए अपनी पुरानी कंपनी छोड़कर नई जगह जाते हैं। ये बहुत आम बात है, जो लगभग सभी कर्मचारी लोग करते हैं। ऐसे में, सैलरी के अलावा एक और महत्वपूर्ण चीज होती है जिस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, वह है आपका कर्मचारी भविष्य निधि या पीएफ। पीएफ आपकी रिटायरमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण बचत है, और नौकरी बदलने पर इसे सही तरीके से मैनेज न करने पर आपको बड़ा वित्तीय नुकसान हो सकता है। इसलिए, अगर आप भी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो पीएफ ट्रांसफर से जुड़ी कुछ खास बातों को जानना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा।



पीएफ ट्रांसफर क्यों है जरूरी?
पीएफ फंड में जमा पैसा न केवल आपकी रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा कोष बनाता है, बल्कि इस पर सरकार आकर्षक ब्याज भी देती है। अगर आप नौकरी बदलने पर पीएफ का पैसा निकालते नहीं हैं, बल्कि उसे ट्रांसफर करते हैं, तो आपकी नौकरी की अवधि लगातार बनी रहती है। इससे आपको अधिक ब्याज का लाभ मिलता है, क्योंकि ब्याज की गणना कुल जमा राशि पर होती है, और लंबे समय तक निवेश रहने से चक्रवृद्धि ब्याज का बड़ा फायदा मिलता है।

If you are changing your job then know about these things related to PF in hindi
पैसा - फोटो : Adobe Stock

नौकरी बदलते समय अपने पुराने पीएफ खाते को नए नियोक्ता के खाते में ट्रांसफर करवाएं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने हाल के वर्षों में पीएफ ट्रांसफर की प्रक्रिया को काफी सरल बनाया है। अब, अगर आपके पास एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) है और वह आपके आधार नंबर से लिंक है, साथ ही आपके पिछले नियोक्ता ने आपकी 'डेट ऑफ एग्जिट' सही तरीके से अपडेट कर दी है, तो आमतौर पर आपका पीएफ बैलेंस नई कंपनी में ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाता है। यह प्रक्रिया अब बहुत आसान हो गई है और इसमें आपको मैन्युअल रूप से कुछ खास करने की जरूरत नहीं पड़ती।

If you are changing your job then know about these things related to PF in hindi
मैनुअल ट्रांसफर - फोटो : Adobe Stock

कब पड़ती है मैनुअल ट्रांसफर की जरूरत?
हालांकि, कुछ मामलों में ऑटोमैटिक ट्रांसफर नहीं हो पाता या आपको मैन्युअल ट्रांसफर की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में, आप ईपीएफओ के ऑनलाइन पोर्टल (यूएएन पोर्टल) के माध्यम से ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you are changing your job then know about these things related to PF in hindi
यूएएन - फोटो : AdobeStock
पीएफ ट्रांसफर के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान-
पीएफ ट्रांसफर को सुचारू बनाने और किसी भी नुकसान से बचने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है-
 
  • अपने यूएएन पोर्टल पर अपना आधार, पैन और बैंक अकाउंट डिटेल्स हमेशा अपडेट रखें। यह सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
  • आपकी पुरानी कंपनी ने आपकी 'डेट ऑफ एग्जिट' ईपीएफओ पोर्टल पर सही और समय पर अपडेट कर दी हो। इसके बिना ट्रांसफर संभव नहीं।
  • आपका आधार नंबर आपके यूएएन से अनिवार्य रूप से लिंक होना चाहिए।

 
विज्ञापन
If you are changing your job then know about these things related to PF in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
  • अपने पुराने और नए दोनों नियोक्ताओं से पीएफ ट्रांसफर प्रक्रिया के बारे में संपर्क में रहें। यदि ऑटो-ट्रांसफर नहीं होता है, तो उनकी मदद की आवश्यकता होगी।
  • नियमित रूप से अपनी पीएफ पासबुक ऑनलाइन चेक करते रहें ताकि बैलेंस और ट्रांसफर स्टेटस की जानकारी रहे।
  • सुनिश्चित करें कि आपके पास केवल एक ही यूएएन हो। अगर एक से अधिक यूएएन हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द मर्ज करवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed