फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Photo: क्या आधार में लगी पुरानी फोटो के कारण आपका भी अटक गया कोई काम? तो ऐसे करवाएं नई तस्वीर अपडेट

Thu, 04 Jul 2024 05:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 Jul 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Photo: How to to update new photo on your aadhaar card
किसी शहर के पिन कोड को कैसे जान सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Photo Update Process in Hindi: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किए जाते हैं। इस आधार कार्ड की जरूरत आज के समय में सबसे ज्यादा नजर आती है। आपको बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर अपनी पहचान बतानी हो, यहां तक कि एक सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार कार्ड जरूरी है। साथ ही सरकारी योजनाओं में भी आधार की जरूरत पड़ती है, लेकिन क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आधार कार्ड की फोटो पुरानी होने के कारण आपकी पहचान न हो पाई हो और आपका कोई काम अटक गया हो? अगर हां, तो आप अपने आधार कार्ड की फोटो को बदलवा सकते हैं। इसके लिए प्रावधान है और आप ये काम करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Photo: How to to update new photo on your aadhaar card
किसी शहर के पिन कोड को कैसे जान सकते हैं? - फोटो : istock

आधार कार्ड की फोटो को बदलवाने का तरीका यहां जानें:-

स्टेप 1

  • आपके आधार कार्ड की फोटो अगर पुरानी हो गई है और इसकी वजह से आपको दिक्कत होती है तो आप इसे बदलवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
  • जहां पर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है
Aadhaar Photo: How to to update new photo on your aadhaar card
किसी शहर के पिन कोड को कैसे जान सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इस फॉर्म में आपको अपनी जानकारी, जैसे- 12 अंकों का आधार नंबर, पूरा नाम और आधार कार्ड में क्या अपडेट करवाना है इसकी जानकारी भी देनी होती है
  • फॉर्म भरने के बाद आपको इसे संबंधित अधिकारी के पास लेकर जाना होता है जो आगे का प्रोसेस करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Photo: How to to update new photo on your aadhaar card
किसी शहर के पिन कोड को कैसे जान सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपके आधार नंबर को सिस्टम में दर्ज किया जाता है जहां पर आपकी सारी जानकारी सामने आ जाती है
  • फिर आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और आपकी एक नई तस्वीर क्लिक की जाती है जिसे आधार कार्ड में अपडेट किया जाता है
विज्ञापन
Aadhaar Photo: How to to update new photo on your aadhaar card
किसी शहर के पिन कोड को कैसे जान सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • सारी चीजें होने के बाद आपको एक स्लिप दी जाती है जिसमें एक रिक्वेस्ट नंबर होता है
  • इस नंबर से आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड में नई फोटो अपडेट हुई है या नहीं यानी स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • वैसे कुछ दिनों के भीतर नई फोटो अपडेट हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed