फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Truecaller: आखिर Truecaller को कैसे पता चल जाता है अंजान नंबर से कॉल कर रहे शख्स का नाम? ये है वजह

Mon, 20 Jun 2022 01:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
How Truecaller Identify Unknown Number Know About Features All Details News in Hindi
How Truecaller Identify Unknown Number - फोटो : istock

How Truecaller Identify Unknown Number: आज दुनियाभर में कई लोग ट्रू कॉलर एप का उपयोग करते हैं। इस एप में ऐसे कई खास फीचर हैं, जिनकी मदद से यूजर को अंजान नंबर से कौन सा व्यक्ति कॉल कर रहा है। उस बारे में पता चल जाता है। ऐसे में कई बार लोग सवाल करते हैं कि आखिर कैसे ट्रू कॉलर एप किसी अंजान शख्स के नाम को पता कर लेता है? अगर आपको भी इस बारे में नहीं पता है, तो आज हम इसी विषय के बारे में जानेंगे। अंजान कॉलर का नाम बताने के अलावा भी ये एप आपको कई दूसरी सुविधाएं देता है। ट्रू कॉलर एप की मदद से आप कॉलर आइडेंटिफिकेशन, कॉल रिकॉर्डिंग और कॉल ब्लॉकिंग भी कर सकते हैं। इसी वजह से कई लोग इस एप का उपयोग करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि ट्रू कॉलर एप कैसे किसी अंजान नंबर से कॉल कर रहे शख्स की डिटेल्स के बारे में पता कर लेता है?

How Truecaller Identify Unknown Number Know About Features All Details News in Hindi
How Truecaller Identify Unknown Number - फोटो : istock

हम जब भी ट्रू कॉलर को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करते हैं। उसके बाद एप का उपयोग करने के लिए हमें साइन अप करना होता है। साइन अप करते समय हमसे कई तरह की डिटेल्स की मांग की जाती है।

How Truecaller Identify Unknown Number Know About Features All Details News in Hindi
How Truecaller Identify Unknown Number - फोटो : istock

इन डिटेल्स में नाम, मोबाइल नंबर आदि कई चीजें शामिल हैं। इसके अलावा ट्रू कॉलर आपसे मोबाइल पर मैसेज को पढ़ना, संपर्क को पढ़ना आदि कई चीजों को एक्सेस करने के लिए भी परमिशन मांगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How Truecaller Identify Unknown Number Know About Features All Details News in Hindi
How Truecaller Identify Unknown Number - फोटो : istock

हमारे द्वारा परमिशन दिए जाने के बाद ट्रू कॉलर हमारे सभी जरूरी डाटा को अपने सर्वर पर स्टोर कर लेता है। मान लीजिए आपका कोई दोस्त है। ऐसे में उसके फोन में आपका नंबर और नाम जरूर सेव होगा। आपका दोस्त जब ट्रू कॉलर पर साइन अप करेगा। इस स्थिति में उसके मोबाइल की कॉल डिटेल्स और कई जरूरी डाटा को ट्रू कॉलर अपने सर्वर में स्टोर कर लेगा।

विज्ञापन
How Truecaller Identify Unknown Number Know About Features All Details News in Hindi
How Truecaller Identify Unknown Number - फोटो : istock

ऐसे में ट्रू कॉलर के सर्वर पर आपका नाम और नंबर भी स्टोर हो जाएगा। इस स्थिति में जब भी कोई अंजान शख्स आपको कॉल करता है। अगर उसका नंबर और नाम ट्रू कॉलर के सर्वर डाटाबेस में स्टोर हुआ, तो वह आपकी स्क्रीन पर शो हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed