फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाना है बेहद आसान, यहां जानें तरीका

Fri, 28 Jun 2024 04:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 28 Jun 2024 04:38 PM IST
विज्ञापन
How To Update Your New Mobile Number In Aadhaar Card
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala

Update Mobile Number in Aadhaar Card: जाहिर है आपके पास भी आधार कार्ड होगा? क्योंकि ये आज की जरूरत नजर आता है। आपको अपनी पहचान बताने से लेकर बैंक से जुड़े कामों के अलावा सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसे कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसलिए इसका पास में होना जरूरी हो जाता है। यही नहीं कई कामों के लिए तो आधार से जुड़े ओटीपी भी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है, लेकिन अगर किसी कारण आप अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बदलवाना चाहते हैं तो आप ये काम बेहद आसानी से करवा सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

How To Update Your New Mobile Number In Aadhaar Card
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका। - फोटो : istock

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका जान लें:-

स्टेप 1

  • अगर आपको किसी भी कारण से अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदलवाना है तो आप ऐसा कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
How To Update Your New Mobile Number In Aadhaar Card
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अधिकारी करेक्शन फॉर्म देते हैं, ये वो फॉर्म होता है जिसकी मदद से आप अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं
  • आपको इस करेक्शन फॉर्म को भरना होता है
  • इस फॉर्म में आपको सभी जरूरी चीजों को भरना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Update Your New Mobile Number In Aadhaar Card
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • आपको इस फॉर्म में अपना 12 अंकों का आधार नंबर, पूरे नाम जैसी बाकी मांगी गई जानकारियां भरनी होती हैं
  • साथ ही इस फॉर्म में बताएं कि आपको आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाना है
  • इसके लिए अपना नया मोबाइल नंबर भी आपको फॉर्म में लिखना होता है
विज्ञापन
How To Update Your New Mobile Number In Aadhaar Card
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब जब फॉर्म भर गया है तो इसे लेकर संबंधित अधिकारी के पास जाएं
  • जहां पर आपसे फॉर्म लिया जाएगा और आपके बायोमेट्रिक होंगे जिससे आपकी पहचान होगी
  • आपकी एक फोटो भी क्लिक की जाती है और फिर आपके मोबाइल नंबर अपडेट करवाने की रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया जाता है और कुछ दिनों के भीतर नया मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed