फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Photo Update: आधार की फोटो बदलवाना है बड़ा आसान, यहां जानें प्रोसेस-फीस और सबकुछ

Sat, 11 Apr 2026 07:20 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sat, 11 Apr 2026 07:20 PM IST
सार

Aadhaar Ki Photo Kaise Change Karwayein: अगर आप चाहें तो आप अपनी आधार कार्ड की फोटो को बदलवा सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
How to Update Photo in Aadhaar Card ki photo change karwane ka tarika kya hai
आधार की फोटो कैसै बदलवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Photo Change Process And Fees: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा आपके आधार कार्ड बनाए जाते हैं। आधार कार्ड में कई तरह की जानकारियां होती हैं जिसमें डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी होती हैं।

नाम, आधार नंबर से लेकर जन्मतिथि और एड्रेस जैसी जानकारियां आधार कार्ड में होती हैं। साथ ही आधार में फोटो भी होती है जिसे लेकर शायद आपको कभी न कभी तो किसी न किसी ने ये जरूर बोला होगा कि ये काफी पुरानी हो गई है? आधार की फोटो मिलान न खाने के कारण आपके कई काम भी अटक सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो अपने आधार की फोटो को बदलवा सकते हैं। चलिए आधार की फोटो को बदलवाने का तरीका जानते हैं...

How to Update Photo in Aadhaar Card ki photo change karwane ka tarika kya hai
आधार की फोटो कैसै बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

आधार की फोटो को कैसे अपडेट करवाएं?

पहला स्टेप

  • अगर आपको आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवानी है तो सबसे पहले आपको अपॉइंटमेंट लेनी होती है
  • इसके लिए आपको यूआईडीएआई के इसी आधिकारिक वेबसाइट https://bookappointment.uidai.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको मांगी गई जानकारियां भरनी हैं
How to Update Photo in Aadhaar Card ki photo change karwane ka tarika kya hai
आधार की फोटो कैसै बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • आप यहीं से जिस आधार सेंटर पर आपको जाना है, वहां की आप अपॉइंटमेंट ले सकते हैं
  • अब जिस दिन आपको अपॉइंटमेंट मिली है, उस दिन सेंटर पर जाएं
  • फिर यहां पर आपको टोकन मिलता है और आपको बारी का इंतजार करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Update Photo in Aadhaar Card ki photo change karwane ka tarika kya hai
आधार की फोटो कैसै बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • इसके बाद आपका ऑरिजनल आधार कार्ड देखकर वेरिफिकेशन किया जाता है
  • अब आपकी जानकारी को सिस्टम में फीड किया जाता है
  • आपको बायोमेट्रिक और आइरिस का भी वेरिफिकेशन होता है
विज्ञापन
How to Update Photo in Aadhaar Card ki photo change karwane ka tarika kya hai
आधार की फोटो कैसै बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • इसके बाद आपकी एक नई फोटो क्लिक होती है और उस सिस्टम में अपडेट किया जाता है
  • अगर आपने ऑनलाइन फीस नहीं भरी है तो आपको यहां पर तय फीस 125 रुपये देनी होती है
  • अब कुछ दिनों के भीतर आपके आधार कार्ड में नई फोटो अपडेट हो जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed