Mobile Number Update In Aadhaar Card: अगर ये कहा जाए कि आधार कार्ड आज की जरूरत है तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? क्योंकि लगभग हर एक सरकारी और गैर-सरकारी काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है।
{"_id":"6a33c3eedd9da919790bebbf","slug":"how-to-update-new-mobile-number-in-your-aadhaar-card-se-kaise-new-mobile-number-link-kare-2026-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Mobile Number: नई एप से भी नहीं बदल पा रहे आधार से लिंक पुराना मोबाइल नंबर? तो यहां जानें दूसरा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Mobile Number: नई एप से भी नहीं बदल पा रहे आधार से लिंक पुराना मोबाइल नंबर? तो यहां जानें दूसरा तरीका
Thu, 18 Jun 2026 03:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 18 Jun 2026 03:40 PM IST
सार
Aadhaar Card Se New Mobile Number Kaise Link Hoga: क्या आप भी आधार कार्ड की नई एप के जरिए अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर नहीं बदल पा रहे हैं, तो आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं।
विज्ञापन
आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala AI
आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
घर बैठे कैसे बदल सकते हैं आधार से लिंक मोबाइल नंबर?
- आधार की नई एप में फेस ऑथेंटिकेशन करके और आधार नंबर से लॉगिन करके आप आधार से लिंक मोबाइल नंबर बदल सकते हैं
- यहां पर आपको पहले वो मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है, जो मौजूदा समय में आधार से लिंक है
- फिर इस नंबर पर ओटीपी आता है और फिर आप नए नंबर को अपडेट कर सकते हैं
आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन लोग नहीं कर सकते एप से मोबाइल नंबर अपडेट?
- अगर आपको एप के जरिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना है
- तो फिर आपके पास आधार से पहले से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है
- अगर ऐसा नहीं है तो आपको आधार सेवा केंद्र जाना होता है और वहां से आप नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
आधार सेंटर से कैसे लिंक करवाएं नया मोबाइल नंबर?
स्टेप 1
- सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाएं
- इसके बाद 'My Aadhaar' वाले सेक्शन में जाएं
- फिर 'Book an Appointment' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- अब जो जानकारी मांगी गई हैं वो भरें, जैसे- आधार कार्ड नंबर, नाम आदि
- फिर चुनें कि आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना है
विज्ञापन
आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- साथ ही में आधार सेंटर, टाइम स्लॉट, तारीख आदि चुनें
- इसके बाद आप ऑनलाइन पेमेंट करनी होती है
- पेमेंट करने के बाद स्लिप मिलेगी उसे लेकर तय समय पर आधार सेंटर जाएं
- यहां पर आपकी जानकारी वेरिफाई होती है और फिर आपका मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जाता है, जो 0-30 दिनों के भीतर अपडेट हो जाता है