Aadhaar DOB Update: आपके पास पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड के अलावा आधार कार्ड तो जरूर होगा? क्योंकि आज के समय में ये सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज जो है। सिम कार्ड खरीदने जाओ या फिर बैंक में खाता खुलवाने या फिर किसी योजना में आवेदन करना हो आदि। इन सभी के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। पर कई बार ये भी देखने में आता है कि लोग आधार कार्ड पर छपी गलतियों के कारण भी खासे परेशान हो जाते हैं और इससे उनके कई काम तक अटक जाते हैं। जैसे- आधार कार्ड में जन्मतिथि का गलत प्रिंट होना। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में भी जन्मतिथि में गलती है, तो आप चाहें तो इसे घर बैठे ही ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63ea1c0bfc0695499b071f2a","slug":"how-to-update-dob-in-your-aadhaar-card-online-follow-these-steps-2023-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar: क्या आपके आधार कार्ड में भी गलत है जन्मतिथि? तो घर बैठे ऐसे करवा सकते हैं ठीक","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Aadhaar: क्या आपके आधार कार्ड में भी गलत है जन्मतिथि? तो घर बैठे ऐसे करवा सकते हैं ठीक
Tue, 14 Feb 2023 09:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 14 Feb 2023 09:46 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड में गलत जन्मतिथि को कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
आधार कार्ड में गलत जन्मतिथि को कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : Istock
आधार कार्ड में ऐसे ठीक करवा सकते हैं जन्मतिथि:-
स्टेप 1
- कई बार आधार कार्ड में लोगों की गलत जन्मतिथि छप जाती है
- ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में भी ये गलत है, तो आप इसे ऑनलाइन ठीक करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en/ पर जाना है
aadhar computer new
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आप यहां देखेंगे, तो आपको ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ वाला ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
- अब आपको यहां पर अपने 12 अंकों के आधार कार्ड नंबर की मदद से लॉगिन करना है
- लॉगिन हो जाने के बाद आपको स्क्रीन पर दया हुआ कैप्चा कोड भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में गलत जन्मतिथि को कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- फिर आपको ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करें
- अब आपके रजिस्टर्ड यानी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा, इसे यहां भर दें
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना नाम, जन्मतिथि, पता आदि दर्ज करने हैं
विज्ञापन
आधार कार्ड में गलत जन्मतिथि को कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आपको किसी दस्तावेज के साथ अपडेट करने के लिए ‘अपडेट डेमोग्राफिक्स डेटा’ पर क्लिक करना है
- अब वो डिटेल चुनें जिसे आपको अपडेट करना है, जैसे- जन्मतिथि
- फिर सारी जनकारी भरने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक वैरिफिकेशन कोड आएगा
- इसे दर्ज करें और फिर सेव चेंज पर क्लिक करें।