How to Update 10 Year Old Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने से लेकर नौकरी में प्रवेश करते समय आधार कार्ड की मांग की जाती है। इन दिनों वित्त से जुड़े कई कार्यों को करने के लिए भी आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड को विभिन्न जरूरी दस्तावेजों से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। आधार कार्ड में व्यक्ति की कई महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज होती हैं। इसमें उसकी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिकल जानकारी होती है। आज के समय देश में लगभग सभी के पास आधार कार्ड मौजूद है। अगर आपका आधार कार्ड दस साल पुराना हो गया है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आधार कार्ड को लेकर सरकार ने एक खास दिशानिर्देश जारी कर रखा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Aadhaar Card: दस साल पुराना हो गया है आपका आधार कार्ड, तो तुरंत करा लें ये जरूरी काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना है। ऐसे में आपको इसे अपडेट करना जरूरी है। यूआईडीएआई ने अपने एक ऑफिशियल ट्वीट में कहा है - "यदि आपका आधार दस साल पहले बना था और इसे अपडेट नहीं किया गया है, तो आपसे अनुरोध किया जाता है कि आप अपनी 'पहचान के प्रमाण' और 'पते के प्रमाण' के दस्तावेजों को अपलोड कर इसे फिर से सत्यापित करें। ऑनलाइन अपलोड करने का शुल्क 25 रुपये और ऑफलाइन के लिए 50 रुपये है"
यदि आपका आधार दस साल पहले बना था और इसे अपडेट नहीं किया गया है, तो आपसे अनुरोध किया जाता है कि आप अपनी 'पहचान के प्रमाण' और 'पते के प्रमाण' के दस्तावेजों को अपलोड कर इसे फिर से सत्यापित करें।ऑनलाइन अपलोड करने का शुल्क 25 रुपये और ऑफलाइन के लिए 50 रुपये है@GoI_MeitY @mygovindia pic.twitter.com/y9LXZ3ipVQ
आधार कार्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। अगर आप अपने आधार कार्ड को ऑफलाइन अपडेट कराना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होगा।
Business Ideas: आलू चिप्स का बिजनेस शुरू करके आप कर सकते हैं बंपर कमाई, जानिए कितनी आएगी लागत
यहां आप अपनी डेमोग्राफिक डिटेल्स (जैसे नाम, पता, जन्म की तारीख, मोबाइल नंबर, लिंग ईमेल आदि) के साथ 50 रुपये का शुल्क देकर अपना आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं।
वहीं अगर आप अपना बायोमेट्रिक अपडेट भी कराना चाहते हैं। ऐसे में आपको 100 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा आप अपने आधार कार्ड को आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर विजिट करके ऑनलाइन भी अपडेट करा सकते हैं।
LIC: पति-पत्नी दोनों को मिल रही 18,500 रुपये की पेंशन, जानिए क्या है वय वंदना योजना