PM Vaya Vandana Yojana: आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम वय वंदना योजना है। अक्सर देखने को मिलता है कि रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति को आर्थिक रूप से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके लिए घर का खर्चा चलाना काफी मुश्किल काम हो जाता है। अगर आप सही समय पर किसी अच्छी स्कीम में निवेश करें, तो आप अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी में अच्छी पेंशन पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम एलआईसी वय वंदना योजना के बारे में जानेंगे। एलआईसी वय वंदना योजना में आप 31 मार्च, 2023 तक ही निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कर रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी की वय वंदना योजना के बारे में विस्तार से -
LIC: पति-पत्नी दोनों को मिल रही 18,500 रुपये की पेंशन, जानिए क्या है वय वंदना योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस स्कीम में आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर निवेश करके हर महीने 18,500 रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। यह स्कीम 1 अप्रैल, 2023 को लैप्स हो जाएगी।
एलआईसी वय वंदना योजना में अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। स्कीम में आप 10 सालों के लिए अपने पैसों को इन्वेस्ट कर सकते हैं। स्कीम में निवेश करने के बाद आप कुल 10 सालों तक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। मैच्योरिटी के बाद आपको निवेश की राशि मिल जाती है।
Traffic Rules: रेड लाइट पर गाड़ी रोकने पर भी कट सकता है चालान, जानिए क्या है नियम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
इस स्कीम में आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर निवेश कर सकते हैं। अगर पति-पत्नी दोनों मिलकर 30 लाख रुपये निवेश करते हैं। ऐसे में एक व्यक्ति को 15 लाख निवेश करने पर हर महीने 9,250 रुपये की पेंशन मिलेगी।
वहीं पति-पत्नी दोनों को 30 लाख निवेश करने पर हर महीने कुल 18,500 रुपये की पेंशन मिलेगी। एलआईसी वय वंदना स्कीम में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ही निवेश कर सकते हैं।
EPFO: अब मिल सकती है आपको ज्यादा पेंशन, लाभ पाने के लिए करना होगा यह काम