आज के समय में लगभग हर दूसरे व्यक्ति के हाथ में आपको मोबाइल फोन मिल जाएगा। वहीं, आजकल के युवा तो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि मोबाइल फोन आज की जरूरत भी बन चुका है। मतलब कुछ भी काम करना हो, तो मोबाइल फोन की जरूरत पड़ती ही है। बैंकिंग का काम हो, घर बैठे खाना मंगाना हो या शॉपिंग करनी हो, किसी को पैसे भेजने हो, किसी अपने से बात करनी हो, सोशल मीडिया का मजा लेना हो आदि। ये सभी काम मोबाइल के जरिए बेहद आसानी से हो जाते हैं। हालांकि, फोन के आ जाने से सुविधाएं जितनी बढ़ी हैं, उतनी ही दिक्कतें भी हैं। जैसे- मोबाइल में लोगों की बैंकिंग जानकारी से लेकर कई अन्य दस्तावेज भी होते हैं। लेकिन अगर जब मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो इनकी चिंता भी बढ़ जाती है। इसलिए लोग अपने मोबाइल में पैटर्न या पासवर्ड का लॉक लगाकर रखते हैं, ताकि मोबाइल गुम या चोरी होने पर कोई इसका गलत इस्तेमाल न कर सके। लेकिन कई बार लोग खुद ही अपने मोबाइल का लॉक भूल जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी होती है। अगर आप भी अपने मोबाइल फोन का लॉक भूल गए हैं, तो चलिए हम आपको इसे अनलॉक करने के आसान तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6242cad4e38f1661b36f74df","slug":"how-to-unlock-your-locked-mobile-phone-without-pattern-or-password-follow-these-steps-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mobile Tips: भूल गए हैं मोबाइल का पासवर्ड या पैटर्न लॉक? तो इस सरल तरीके से मिनटों में करें अनलॉक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Mobile Tips: भूल गए हैं मोबाइल का पासवर्ड या पैटर्न लॉक? तो इस सरल तरीके से मिनटों में करें अनलॉक
Tue, 29 Mar 2022 02:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:36 PM IST
विज्ञापन
बिना पासवर्ड और पैटर्न के मोबाइल को कैसे अनलॉक करें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना पासवर्ड और पैटर्न के मोबाइल को कैसे अनलॉक करें
- फोटो : istock
फोन को अनलॉक करने के लिए अपना सकते हैं ये तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप अपने मोबाइल फोन का पैटर्न या पासवर्ड भूल गए हैं, और अब आप इस फोन को अनलॉक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल को स्विच ऑफ करना है और फिर एक मिनट तक इंतजार करना है।
बिना पासवर्ड और पैटर्न के मोबाइल को कैसे अनलॉक करें
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद अब मोबाइल के पावर बटन और वॉल्यूम डाउन करने वाले बटन को एक साथ दबाना है। इसे जब तक दबाएं रखें, जब तक कि मोबाइल रिकवरी मोड में न पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना पासवर्ड और पैटर्न के मोबाइल को कैसे अनलॉक करें
- फोटो : istock
स्टेप 3
- जब आपका मोबाइल फोन रिकवरी मोड पर पहुंच जाएगा। तो यहां पर आने के बाद आपको फैक्ट्री रिसेट के विकल्प को चुन लेना है।
विज्ञापन
बिना पासवर्ड और पैटर्न के मोबाइल को कैसे अनलॉक करें
- फोटो : istock
स्टेप 4
- जैसे ही आप ये फैक्ट्री रिसेट वाला विकल्प चुनेंगे तो आपके सामने वाइप कैशे का विकल्प आएगा। आपको इसका चयन अपने सारे डेटा को क्लियर करने के लिए करना है।