फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण ध्यान दें: क्या ट्रेन में बिना टिकट भी हो सकती है यात्रा? जानें क्या है इसको लेकर रेलवे का नियम

Wed, 09 Aug 2023 02:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 09 Aug 2023 02:37 PM IST
विज्ञापन
How to travel in train without ticket all details are here
क्या ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock

Train Rules: भारतीय ट्रेन मुसाफिरों को एक जगह से दूसरी जगह छोड़ती है। आपको चाहे कम दूरी का सफर तय करना हो या फिर लंबी दूरी का, ट्रेन आपके लिए बेस्ट हो सकती है। रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं। यहां आपको नॉर्मल सीट से लेकर स्लिपर और एसी जैसी सीटों की सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही ट्रेन में कंफर्ट सीट के अलावा खानपान की सुविधा और शौचालय तक की व्यवस्था रहती है। पर अगर आपको भारतीय ट्रेन से सफर करना है, तो कई रूट पर तो आपको कई महीनों पहले ही टिकट बुक करवाने पड़ते हैं। पर कई बार लोगों को कुछ ऐसे जरूरी काम भी पड़ते हैं, जिसकी वजह से उन्हें अचानक यात्रा पर जाना पड़ता है। पर टिकट न होने की वजह से उन्हें खासी दिक्कतों का सामना तक करना पड़ता है। ऐसे में क्या अगर किसी को इस तरह से अचानक ट्रेन से सफर करना पड़े, तो क्या वो बिना टिकट सफर कर सकता है? चलिए इस सवाल का जवाब जानते हैं...

How to travel in train without ticket all details are here
क्या ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • पहले तो ये समझ लीजिए कि भारतीय रेलवे के नियम के हिसाब से कोई भी बिना टिकट ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकता। कोई अगर ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है या उसे जेल हो सकती है या कई स्थितियों में ये दोनों ही हो सकते हैं।
How to travel in train without ticket all details are here
क्या ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock

अचानक यात्रा करने पर ये तरीका आ सकता है काम

  • कभी अगर आपको किसी जरूरी काम से अचानक ट्रेन से कहीं जाना पड़ता है और आपके पास ट्रेन टिकट भी नहीं है, तो आप एक काम कर सकते हैं। आपको करना ये है कि आपको प्लेटफॉर्म टिकट खरीदना है और आप उसके जरिए ट्रेन में चढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to travel in train without ticket all details are here
क्या ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : फाइल फोटो
  • वहीं, जब आप ट्रेन में प्लेटफॉर्म टिकट लेकर चढ़ जाएं, तो फिर आपको ट्रेन में मौजूद टीटीई को अपनी अचानक यात्रा करने का कारण बताना होता है। इसके बाद आपको जहां जाना है, टीटीई आपका वहां तक का टिकट बना देता है।
विज्ञापन
How to travel in train without ticket all details are here
क्या ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • हालांकि, यात्रा के लिए आपके पास कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं होने के कारण आपके ऊपर टिकट के अलावा 250 रुपये का फाइन लगता है। वहीं, कोई सीट खाली होने पर टीटीई आपको वो सीट दे देता है, जिसके बाद आप आराम से अपना सफर पूरा कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed