How to Surrender Ration Card: हमारे देश में चलने वाली लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। फिर चाहे ये लोग शहरों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में। सरकार भी हर साल करोड़ों रुपये इन योजनाओं पर खर्च करती है, ताकि हर किसी तक लाभ पहुंच सके। जैसे- राशन कार्ड, जिसके जरिए पात्र लोग सस्ते दामों पर व मुफ्त में भी राशन प्राप्त कर सकते हैं। पर यहां ये भी देखने में आया है कि जो लोग राशन कार्ड के लिए पात्र नही हैं वो भी इस योजना का लाभ गलत तरीके से ले रहे हैं। संपन्न होने के बाद भी लोग सस्ते राशन व मुफ्त राशन का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस कैटेगरी में शामिल हैं, तो आपको राशन कार्ड को सरेंडर कर देना चाहिए। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64158d31bff310f6ad0ce147","slug":"how-to-surrender-ration-card-online-process-know-ration-card-surrender-kaise-kare-2023-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: कहीं आप तो नहीं इस लिस्ट में, जुर्माने से बचने के लिए तुरंत सरेंडर कर सकते हैं राशन कार्ड","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: कहीं आप तो नहीं इस लिस्ट में, जुर्माने से बचने के लिए तुरंत सरेंडर कर सकते हैं राशन कार्ड
Sat, 18 Mar 2023 03:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 18 Mar 2023 03:40 PM IST
विज्ञापन
किन लोगों को राशन कार्ड सरेंडर करना पड़ सकता है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन लोगों को राशन कार्ड सरेंडर करना पड़ सकता है?
- फोटो : istock
राशन कार्ड के फायदे
- दरअसल, राशन कार्डधारक को मुफ्त में अनाज जैसे- गेहूं, चावल, दाल, नमक आदि परिवार में मौजूद प्रति व्यक्ति के हिसाब से मिलता है। बशर्ते उस शख्स का नाम राशन कार्ड में हो। इसके अलावा एड्रेस प्रूफ के तौर पर और कोई दस्तावेज बनवाने के लिए आदि राशन कार्ड काम आता है।
किन लोगों को राशन कार्ड सरेंडर करना पड़ सकता है?
- फोटो : istock
इन लोगों को करना होगा राशन कार्ड सरेंडर
- कई लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से संपन्न हैं। बावजूद इसके गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाकर इसका लाभ ले रहे हैं। नियमों के तहत ऐसा करना पूरी तरह गलत है और ऐसे व्यक्ति को तुरंत ही अपने राशन कार्ड को सरेंडर कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन लोगों को राशन कार्ड सरेंडर करना पड़ सकता है?
- फोटो : istock
- सरकार की तरफ से पहले ही साफ किया जा चुका है कि गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोग, जो पात्र हैं वो ही राशन कार्ड बनवा सकते हैं। ऐसे में अगर कोई गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाता है, तो पकडे़ जाने पर उसके ऊपर कार्रवाई तक हो सकती है और उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
किन लोगों को राशन कार्ड सरेंडर करना पड़ सकता है?
- फोटो : istock
ये लोग नहीं हैं पात्र:-
- अगर आपके घर में कार, ट्रैक्टर और एसी है
- अगर आपका मकान 100 वर्ग मीटर से ज्यादा में है और 5 एकड़ में जमीन है
- अगर आप करदाता हैं यानी इनकम टैक्स भरते हैं
- ग्रामीण इलाके में रहने वाला ऐसा व्यक्ति जिसकी सालाना आय 2 लाख से ज्यादा हो
- शहरी क्षेत्र में रहने वाला ऐसा व्यक्ति जिसकी सालाना आय 3 लाख से ज्यादा की हो।