{"_id":"68f256d9c31e0ccced040142","slug":"how-to-send-photos-on-whatsapp-without-losing-quality-2025-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर फोटो भेजते समय क्या आप भी कर रहे ये गलती? जरूर जान लें ये बात","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर फोटो भेजते समय क्या आप भी कर रहे ये गलती? जरूर जान लें ये बात
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 17 Oct 2025 08:24 PM IST
सार
व्हाट्सएप इमेज का साइज घटाने के लिए उसे कंप्रेस कर देता है। इस कारण पिक्सल ब्रेक होने लगते हैं, जिससे डिटेलिंग सही नहीं आती है। वहीं जब हम किसी जरूरी दस्तावेज की फोटो किसी को भेज रहे होते हैं उस दौरान यह समस्या और बड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
1 of 5
WhatsApp Tips
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज के समय हम सभी लोगों के स्मार्टफोन में व्हाट्सएप है। भारत में मैसेजिंग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल व्हाट्सएप का किया जाता है। कई बार हम खूबसूरत लम्हों की फोटो खींचकर उसे एक दूसरे के साथ साझा करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि व्हाट्सएप के जरिए जब हम किसी को फोटो भेजते हैं तो उसकी क्वालिटी अपने आप कम हो जाती है। व्हाट्सएप इमेज का साइज घटाने के लिए उसे कंप्रेस कर देता है।
इस कारण पिक्सल ब्रेक होने लगते हैं, जिससे डिटेलिंग सही नहीं आती है। वहीं जब हम किसी जरूरी दस्तावेज की फोटो किसी को भेज रहे होते हैं उस दौरान यह समस्या और बड़ी हो जाती है। हालांकि, इस समस्या का एक समाधन है।
2 of 5
WhatsApp Tips
- फोटो : FREEPIK
अगर आप व्हाट्सएप पर फोटो भेजने के तरीके में कुछ बदलाव करते हैं तो इससे तस्वीर को उसकी ओरिजनल क्वालिटी में भेजा जा सकता है। इसके लिए न तो आपको किसी थर्ड पार्टी एप का उपयोग करना होगा और न ही किसी अतिरिक्त सेटिंग की जरूरत होगी।
इस प्रक्रिया में सबसे पहले आपको अपना व्हाट्सएप ओपन करना है। व्हाट्सएप ओपन करने के बाद उस व्यक्ति की चैट में जाएं, जिसके साथ आप तस्वीर साझा करना चाहते हैं। चैट ओपन होने के बाद अटैच क्लिप आइकन पर टैप करें।
इसके बाद Document के विकल्प का चुनाव करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको Browse Other Docs के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको उन तस्वीरों को चुनना है, जिसे आप भेजना चाहते हैं।
नेक्स्ट स्टेप पर आपको फोटो सिलेक्ट करके भेज देनी है। इस तरह से फोटो को भेजने पर वह ओरिजनल क्वालिटी में जाएगी। फोटो के पिक्सल फटेंगे नहीं। कई लोग ओरिजनल क्वालिटी में फोटो भेजने के लिए इस तरीके को अपनाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।