Money Saving Tips: आपको कुछ भी सामान खरीदना है, तो आपको पैसे चाहिए क्योंकि इसके बिना तो कुछ नहीं मिलता। इसलिए लोग अपनी आजीविका को चलाने के लिए कमा धंधा करते हैं। कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस आदि। पर आमतौर पर ये देखने में आता है कि लोग कमाई तो ठीक करते हैं, लेकिन उनके पास पैसे बच नहीं पाते हैं जिसके कारण उनके पास अक्सर पैसों की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब आज ही पैसों की दिक्कतें हो रही हैं, तो फिर भविष्य का क्या होगा? ऐसे में अगर आपके भी पैसे जल्दी खर्च हो जाते हैं और आप बचत नहीं कर पाते हैं, तो आप कुछ तरीकों को अपनाकर अपने भविष्य को सुरक्षित करने की तरफ एक कदम बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे बचत कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64e70b8b07223abb810648bb","slug":"how-to-save-to-avoid-money-problem-check-all-details-2023-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: अगर आपको भी हो जाती है पैसों की दिक्कत, तो इन तरीकों से कर सकते हैं अपने भविष्य को सुरक्षित","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: अगर आपको भी हो जाती है पैसों की दिक्कत, तो इन तरीकों से कर सकते हैं अपने भविष्य को सुरक्षित
Thu, 24 Aug 2023 01:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:21 PM IST
विज्ञापन
पैसे बचाने के तरीके
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे बचाने के तरीके
- फोटो : Istock
इन तरीकों से कर सकते हैं बचत:-
प्लानिंग जरूर करें
- अगर आप बचत करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहली और जरूरी चीज है प्लानिंग करना। आपके पास पैसे आते हैं, तो आपको उन्हें खर्च करने की जगह कहां निवेश करना है, कितने पैसे बचाने हैं और कितने खर्च करने हैं जैसी चीजों की प्लानिंग पहले ही करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप एक अच्छी बचत कर सकते हैं।
पैसे बचाने के तरीके
- फोटो : iStock
इमरजेंसी फंड बनाएं
- आपके पास इमरजेंसी फंड होना जरूरी है और खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों के लिए ये तो बिल्कुल जरूरी है। आपके पास कम से कम अगले 6 महीने का इमरजेंसी फंड होना चाहिए। आप बैंक में पैसे रख सकते हैं या कहीं निवेश करके ये फंड तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे बचाने के तरीके
- फोटो : Istock
इंश्योरेंस जरूरी
- कई बार हमारे ज्यादा खर्चे हमारी गाड़ी या खुद हम पर तब हो जाते हैं, जब हम बीमार पड़ते हैं। इसलिए आपको अपना गाड़ी का इंश्योरेंस करवाकर रखना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल हो सके। साथ ही टर्म लाइफ प्लान और हेल्थ इंश्योरेंस भी आप ले सकते हैं। इससे अस्पताल में होने वाले खर्च का भार आप पर नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
पैसे बचाने के तरीके
- फोटो : Istock
बुढ़ापे के लिए प्लानिंग
- जवानी में तो आप कमा रहे हैं, इसलिए आपके सारे खर्चे आराम से निकल जाते हैं। पर क्या आपने सोचा है बुढ़ापे में आप ऐसा काम कर पाएंगे? इसका जवाब है नहीं, इसलिए एलआईसी या किसी पेंशन योजना में निवेश करके आप अपने बुढ़ापे को सुरक्षित कर सकते हैं।