फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: घर बनवाते समय अगर ध्यान रखेंगे ये बातें, तो कर सकेंगे लाखों रुपये की बचत

Tue, 02 Jan 2024 11:22 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
How To Save Money While Constructing House Know The Tips Here
House Construction Tips - फोटो : Istock

How To Save Money While Constructing House: घर बनवाने के लिए हम काफी पहले से बचत करने लगते हैं। गौर करने वाली बात है कि घर को बनवाना कोई आसान काम नहीं है। इसमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना होता है। घर बनवाते समय हमारे काफी ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। वहीं अगर आप घर बनवाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपके काफी ज्यादा पैसे बेफिजूल में ही खर्च हो सकते हैं। अगर आप भी मकान निर्माण कराने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको घर बनवाते समय रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखकर आप लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

How To Save Money While Constructing House Know The Tips Here
House Construction Tips - फोटो : Istock

आप जहां पर घर बनवाने जा रहे हैं। वहां प्लॉट का चयन समझदारी से करें। अगर प्लॉट की मिट्टी समतल नहीं है या वह कई जगहों से आड़ी-तिरछी है। ऐसे में आपके काफी ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं। 

How To Save Money While Constructing House Know The Tips Here
House Construction Tips - फोटो : Istock

घर बनवाने से पहले उसकी प्लानिंग करनी जरूरी है। इसमें बालू, मिट्टी, सीमेंट, सरिया आदि पर कितना खर्च आएगा। उसकी लिस्ट तैयार करें। इसके अलावा आपको अपने घर का नक्शा तैयार भी करना चाहिए। ऐसा करने से आप योजनाबद्ध ढंग से पैसों को खर्च कर सकेंगे, जिससे बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Save Money While Constructing House Know The Tips Here
House Construction Tips - फोटो : Istock

घर बनवाने के लिए कई बार लोग किसी मिस्त्री को ले आते हैं। आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। घर बनवाने के लिए हमेशा स्किल्ड मिस्त्री को ही लेकर आएं। ये मिस्त्री घर का निर्माण कार्य योजनाबद्ध ढंग से करेंगे। इससे रॉ मैटेरियल की काफी बचत होगी। इससे आप अपने पैसों की काफी बचत कर सकेंगे। 

Indian Railways: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगा रहा स्टेशनों पर पैनिक बटन, जानिए डिटेल्स

विज्ञापन
How To Save Money While Constructing House Know The Tips Here
House Construction Tips - फोटो : Istock

इसके अलावा घर बनवाते समय आपको हमेशा उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियों को ही उपयोग में लेकर आना चाहिए। अगर आप पैसों की बचत करने के लिए कम गुणवत्ता वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इससे भविष्य में आपके घर में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed