हम जब भी गाड़ी चलाते हैं तो हम एक बात का जरूर ध्यान रखते हैं कि हमारी गाड़ी के कागज पूरे हैं या नहीं। ऐसा इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि अगर आप गाड़ी के कागज पूरे नहीं रखते हैं, तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। इसी तरह गाड़ी की नंबर प्लेट का भी ध्यान रखना जरूरी है।
{"_id":"6abce84db35b93dd9e0d7742","slug":"how-to-replace-a-damaged-hsrp-number-plate-online-kaise-order-karein-2026-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: गाड़ी की नंबर प्लेट टूट जाए तो कैसे घर बैठे मंगवाएं दूसरी प्लेट? यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: गाड़ी की नंबर प्लेट टूट जाए तो कैसे घर बैठे मंगवाएं दूसरी प्लेट? यहां जानें तरीका
Wed, 30 Sep 2026 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:15 PM IST
सार
गाड़ी की HSRP नंबर प्लेट टूट जाए या खराब हो जाए तो क्या आप जानते हैं कि आप घर बैठे नई नंबर प्लेट मंगवा सकते हैं? आपको बस इसका शुल्क देना होता है और आपको नई नंबर प्लेट मिल जाती है।
विज्ञापन
गाड़ी की नंबर प्लेट घर पर कैसे मंगवाएं?
- फोटो : Amar Ujala AI
गाड़ी की नंबर प्लेट घर पर कैसे मंगवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
घर बैठे कैसे करें मंगवाएं नई नंबर प्लेट?
स्टेप नंबर 1
- नई नंबर प्लेट मंगवाने लिए आपको सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट https://bookmyhsrp.com/ पर जाना होता है
- फिर यहां पर आपको High Security Registration Plate with Colour Sticker वाले ऑप्शन को चुनना है
- इसके बाद आपको अपनी गाड़ी की कुछ जानकारियां भरनी हैं
गाड़ी की नंबर प्लेट घर पर कैसे मंगवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
- फिर आपको जानकारी में अपना राज्य भरना है और इसके बाद गाड़ी का नंबर भरना है
- साथ ही आपको यहां पर गाड़ी का चेसिस नंबर भी भरना है
- अब जब आप सारी जानकारी भर चुके हैं तो आपको ये चुनना होता है कि आपको नंबर प्लेट कहां मंगवानी है
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी की नंबर प्लेट घर पर कैसे मंगवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 3
- नंबर प्लेट आप कहां मंगवाना चाहते हैं, इसके लिए आपको दो विकल्प मिलते हैं
- पहला आप नंबर प्लेट अपने घर पर मंगवा सकते हैं
- जबकि, दूसरे विकल्प के तहत आप अपनी नंबर प्लेट को अपने नजदीकी शोरूम में मंगवा सकते हैं
- नंबर प्लेट की डिलीवरी लोकेशन चुनने के बाद आपको ऑनलाइन फीस भरनी है
विज्ञापन
गाड़ी की नंबर प्लेट घर पर कैसे मंगवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 4
- आप यूपीआई, नेट बैंकिंग, कार्ड आदि के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं
- अब आखिर में सबमिट पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका ऑर्डर पूरा हो जाता है
- फिर कुछ दिनों के भीतर आपके पास आपकी गाड़ी की नई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आ जाती है