अगर आप सड़क पर गाड़ी चलाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कई दस्तावेजों की जरूरत होती है। गाड़ी के दस्तावेजों के अलावा आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना भी अनिवार्य है। अगर आपके पास डीएल नहीं होता है, तो आपका चालान काटा जाता है और गाड़ी को जब्त तक किया जाता है। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए लोग अपना ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाते हैं। एक ड्राइविंग टेस्ट और कुछ दस्तावेज देने के बाद ये बनता है, जिसकी एक एक्सपायरी डेट भी होती है। लेकिन कई बार लोगों के डीएल की वैलिडिटी खत्म हो जाती है, और वो इसे रिन्यू करवाना भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको फिर से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पड़ेगा, क्योंकि नियम यही कहता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"627f416fc1415026e7060c97","slug":"how-to-renew-driving-licence-before-expiry-know-about-online-process-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Renew Driving Licence: अगर वैलिडिटी खत्म होने के एक साल तक नहीं करवाया रिन्यू, तो दोबारा बनवाना पड़ेगा डीएल, ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Renew Driving Licence: अगर वैलिडिटी खत्म होने के एक साल तक नहीं करवाया रिन्यू, तो दोबारा बनवाना पड़ेगा डीएल, ये रहा तरीका
Sat, 14 May 2022 11:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 14 May 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू करवाने का कितना समय होता है
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू करवाने का कितना समय होता है
- फोटो : istock
एक साल का समय
- दरअसल, डाइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी खत्म होने पर आपको इसे रिन्यू करवाने के लिए एक साल का समय दिया जाता है। अगर इस बीच डीएल को रिन्यू नहीं करवाया जाता है, तो ऐसी स्थिति में आपको फिर से पहले वाले प्रोसेस से गुजरना होता है यानी पहले लर्निंग और फिर परमानेंट डीएल बनवाना पड़ता है। इसलिए इससे बचने के लिए आप घर बैठे ही अपने एक्सपायर ड्राइविंग लाइसेंस को फिर से रिन्यू करवा सकते हैं।
ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू करवाने का कितना समय होता है
- फोटो : istock
घर बैठे डीएल को ऐसे करवा सकते हैं रिन्यू:-
स्टेप 1
- अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हो गया है, और आप इसे रिन्यू करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट Parivahan.Gov.In पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू करवाने का कितना समय होता है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां जाकर आपको सबसे पहले अपना राज्य चुनना है और इसके बाद अपना शहर चुनें। इसके बाद आपको 'लाइसेंस रिन्यू' का ऑप्शन दिखेगा, जिसे पर आपको क्लिक करना है।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू करवाने का कितना समय होता है
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
स्टेप 3
- अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म आएगा, जिस पर आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकरियां भरनी है। इसके साथ आपको अपना आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, बर्थ सर्टिफिकेट, अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और अपने साइन भी यहां अपलोड करने हैं।