इन दिनों देश में सरकार द्वारा तैयार किए गए डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC की चर्चा काफी तेजी से हो रही है। ONDC भारत सरकार द्वारा तैयार किया गया डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया का एक ओपन नेटवर्क है, जो कि सेलर, कस्टमर और डिलीवरी पार्टनर को एक साथ जोड़ता है। ओपन नेटवर्क होने से यहां पर कोई भी रजिस्ट्रेशन कर सकता है। सरकार द्वारा तैयार किया गया यह एक नॉन प्रॉफिटेबल प्लेटफॉर्म है। ऐसे में दुकानदार को अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए ज्यादा कमीशन इंटरमीडियरिज को नहीं देना पड़ रहा है। इसी वजह से कई लोग ONDC प्लेटफॉर्म से मंगाए गए सस्ते खाने की इनवॉइस को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अगर आप भी ONDC प्लेटफॉर्म के साथ जुड़कर अपने प्रोडक्ट की बिक्री करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से ONDC पर रजिस्टर कर सकते हैं।
ONDC Registration: ओएनडीसी पर बड़ी आसानी से आप कर सकते हैं अपनी दुकान का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है प्रक्रिया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 26 May 2023 01:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन