फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Tips: किचन में खाना बना रहे हैं और लगती है गर्मी तो करें ये काम गर्मी हो जाएगी छूमंतर

Mon, 09 Jun 2025 07:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 07:28 PM IST
सार

How to reduce heat In Kitchen: अगर आप भी किचन में खाना बनाते समय गर्मी से परेशान हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने किचन में गर्मी के प्रभाव को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to reduce heat while cooking in kitchen in hindi
किचन में भूलकर भी न रखें ये चीजें - फोटो : Adobe Stock

How to reduce heat In Kitchen: देशभर के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इस भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए लोग अपने घरों में एसी, कूलर, पंखा आदि का खूब उपयोग कर रहे हैं। गर्मियों का मौसम ऐसे ही झुलसाने वाला होता है, वहीं इस दौरान किचन में खड़े होकर घंटों तक खाना बनाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। चूल्हे की तेज गर्मी किचन में खाना बनाने की प्रक्रिया को और भी ज्यादा कठिन बना देती है।



कई बार ज्यादा गर्मी में खाना बनाने पर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी किचन में खाना बनाते समय गर्मी से परेशान हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने किचन में गर्मी के प्रभाव को कम कर सकते हैं। इससे किचन में खाना बनाते समय आपको गर्मी नहीं लगेगी। 

How to reduce heat while cooking in kitchen in hindi
How to reduce heat while cooking in kitchen - फोटो : adobe stock

एग्जॉस्ट फैन 

  • अगर आपके किचन में एग्जॉस्ट फैन नहीं लगा है, तो उसे जरूर लगवाएं।
  • एग्जॉस्ट फैन किचन के अंदर की गर्मी को बाहर निकाल देता है।
  • इसके अलावा खाना बनाते समय खिड़की और दरवाजों को खुला रखें ताकि रसोईघर के भीतर हवा का आवागमन होता रहे। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

How to reduce heat while cooking in kitchen in hindi
How to reduce heat while cooking in kitchen - फोटो : adobe stock

फ्लोर या टेबल फैन का करें इस्तेमाल

  • खाना बनाते समय आप अपने पास एक छोटा फैन रख सकते हैं, जो सीधे आपके चेहरे की ओर हवा दे।
  • यह करने से आपको पसीने और उमस से राहत मिलेगी।
  • सुबह 6 से 8 बजे और शाम में 7 बजे के बाद गर्मी कम होती है, आप इस वक्त खाना बना सकते हैं। दोपहर में खाना बनाने से बचें। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
How to reduce heat while cooking in kitchen in hindi
How to reduce heat while cooking in kitchen - फोटो : Adobe Stock

प्रेशर कूकर का करें इस्तेमाल

  • प्रेशर कूकर का इस्तेमाल करने पर खाना जल्दी बन जाता है।
  • इस कारण गैस ज्यादा देर तक नहीं जलती है, जिसकी वजह किचन जल्दी ठंडा हो जाता है।
  • खाना बनाते समय हल्के और ढीले कपड़े पहनें, ताकि पसीना न चिपके। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

विज्ञापन
How to reduce heat while cooking in kitchen in hindi
Kitchen Vastu Tips - फोटो : adobe stock

इंडक्शन चूल्हा

  • आप पारंपरिक चूल्हे की जगह इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाने से गर्मी कम निकलती है।
  • इससे रसोईघर ज्यादा गर्म नहीं होता है। इंडक्शन चूल्हे पर खाना भी तेजी से बनता है।
  • खाना बनाते समय थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें, ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना न करना पड़े। 

IRCTC: इतने रुपये में सुविधाजनक ढंग से आईआरसीटीसी कराएगा बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा, जानें डिटेल्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed