फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Tips: सर्दियों में बिजली का बिल करना चाहते हैं कम? तो इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 28 Dec 2022 05:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 28 Dec 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
How to Reduce Electric Bill During Winter Know Full Details
सर्दियों में बिजली का बिल कैसे कम करें? - फोटो : iStock

Tips For Winter Electricity Bill: सर्दी का मौसम आते ही लोगों की दिनचर्या बदल जाती है। गर्म कपड़े पहनना, घर से कम बाहर जाना, गर्म खाना आदि चीजें लोगों की दिनचर्या में जुड़ जाती हैं। पर सर्दियों में एक चीज से लोग काफी परेशान नजर आते हैं और वो है बिजली का बिल, क्योंकि घरों में हीटर और गीजर जैसी चीजें चलने से ये काफी आता है। अब सर्दी का मौसम होने के कारण ये चीजें जरूरी भी हो जाती है। पर अगर आप भी सर्दियों में इन चीजों को चलाने से बिजली के बिल से डरे नजर आते हैं। तो ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, जिनसे आप अपने बिजली के बिल को काफी कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Reduce Electric Bill During Winter Know Full Details
सर्दियों में बिजली का बिल कैसे कम करें? - फोटो : istock

इन चार बातों का रखें ध्यान:-

पहली बात

  • अमूमन घरों में देखा जाता है कि लोग गीजर और हीटर को चलाकर छोड़ देते हैं। मतलब जरूरत न होने पर भी ये चीजें चलती रहती हैं। ऐसे में बिजली का बिल तो ज्यादा आना ही है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें जितनी जरूरत हो उतना ही इस्तेमाल करें।
How to Reduce Electric Bill During Winter Know Full Details
सर्दियों में बिजली का बिल कैसे कम करें? - फोटो : istock

दूसरी बात

  • सर्दी के मौसम में जब भी गीजर या हीटर खरीदें, तो हमेशा ही 5 स्टार रेटिंग वाले ही खरीदें। ये आपके बिजली के बिल को कम करने में काफी मदद करते हैं, क्योंकि ये बिजली कम खर्च करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Reduce Electric Bill During Winter Know Full Details
सर्दियों में बिजली का बिल कैसे कम करें? - फोटो : iStock

तीसरी बात

  • आप जब भी पानी गर्म करने के लिए गीजर खरीद रहे हैं, तो हमेशा ध्यान दें कि हाई कैपेसिटी वाला गीजर ही खरीदें। इनमें एक बार पानी गर्म करने पर लगभग 3-4 घंटे तक पानी गर्म रहता है, जिससे इसे बार-बार नहीं चलाना पड़ता और बिजली का बिल काफी कम हो सकता है।
विज्ञापन
How to Reduce Electric Bill During Winter Know Full Details
सर्दियों में बिजली का बिल कैसे कम करें? - फोटो : iStock

चौथी बात

  • अगर आप बिजली का बिल बचाना चाहते हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप यूनिट या पैसे सोचकर चलें कि आपको कितने खर्च करने हैं यानी महीने का बिल सेट करके चलें। इससे आप काफी बिजली का बिल बचा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed