हम जो भी पैसे कमाते हैं, उनको अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं। साथ ही लोग अपनी जमा पूंजी को बैंक में भी रखते हैं। इसके लिए आपको बैंक में एक खाता खुलवाना पड़ता है, जिसके लिए आपको एक एड्रेस प्रूफ और एक पहचान पत्र के साथ अपनी फोटो भी देनी पड़ती है। इसके बाद आपका बैंक खाता खुल जाता है, जिसके साथ आपको एटीएम और नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। लेकिन आज के दौर में जितनी सुविधाएं बढ़ी हैं, उतने ही साइबर ठग भी काफी सक्रिय हुए हैं। ये लोग लोगों की मेहनत की कमाई को उड़ा लेते हैं, जिसके लिए ये लोग नए-नए तरीके अपनाते हैं। ऐसे में कहीं आप भी साइबर ठगी का शिकार न हो जाए। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं आप किन बातों का ध्यान रखकर धोखाधड़ी से बचे रह सकते हैं...
{"_id":"61cc4b14c152a66e204bbf34","slug":"how-to-protect-yourself-against-cyber-fraud","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Banking Alert: बचना चाहते हैं किसी भी तरह की धोखाधड़ी से, तो इन चार बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Banking Alert: बचना चाहते हैं किसी भी तरह की धोखाधड़ी से, तो इन चार बातों का रखें ध्यान
Thu, 30 Dec 2021 08:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
एटीएम पिन बदलते रहें
- आज के समय में लोग एटीएम का इस्तेमाल पैसे निकालने के लिए करते हैं। हम एटीएम कार्ड और पासवर्ड के जरिए मशीन से पैसे निकाल पाते हैं। लेकिन धोखाधड़ी से बचने के लिए हमें समय-समय पर अपना एटीएम पिन बदलते रहना चाहिए, ताकि जालसाज आपको आर्थिक रूप से नुकसान न पहुंचा सके।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ऑनलाइन बैंकिंग का पासवर्ड बदलें
- पैसों के लेन-देन के लिए लोग ऑनलाइन बैंकिंग का भी काफी इस्तेमाल करते हैं। नेट बैंकिंग के अलावा लोग कई तरह के ऐप के जरिए भी ऑनलाइन बैंकिंग करते हैं। आपको समय-समय पर इन सभी का पासवर्ड बदलते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
किसी को भी आईडी पासवर्ड साझा न करें
- इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको कभी भी किसी को भी अपना बैंकिंग आईडी पासवर्ड किसी को भी साझा नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी को आईडी पासवर्ड साझा करते हैं, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है या सामने वााल शख्स इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
फ्रॉड कॉल-ईमेल से सावधान रहें
- जालसाज बैंक ग्राहकों को बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं, और फिर उनसे उनकी गोपनीय जानकारी लेकर उनको चपत लगा देते हैं। इसके अलावा साइबर ठग पैसों के लालच वाले ईमेल भेजकर भी लोगों को चपत लगाने का काम करते हैं। इसलिए ऐसी कॉल और ईमेल से सावधान रहें।