आधार कार्ड आज की जरूरत बन चुका है, क्योंकि लगभग हर एक काम के लिए इसकी जरूरत होती है। आपको बैंक खाता खुलवाना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, सरकारी या गैर-सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना हो, सब्सिडी लेनी हो, अपनी पहचान बतानी हो आदि। ऐसे ही कई कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। भारत के प्रत्येक नागरिक को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इसमें आधार कार्ड नंबर के अलावा कार्डधारक की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी होती है। ऐसे में इसकी जरूरत के साथ ही आधार के जरिए फ्रॉड की खबरें भी सामने आती रहती हैं। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखते हुए आप खुद के साथ ठगी होने से बचा सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Aadhaar Card Alert: आधार कार्डधारक सावधान, वरना हो सकता है फ्रॉड, बचने के लिए तुरंत करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन बातों का रखें ध्यान:-
पहली बात
- आपको कहीं भी और संदिग्ध जगह पर अपने आधार कार्ड की असली कॉपी नहीं देनी है। जहां जरूरत हो वहां फोटोकॉपी ही दें और वो भी ये सुनिश्चित करें कि इसका गलत इस्तेमाल नहीं होगा।
दूसरी बात
- अगर आप अपने आधार कार्ड की कॉपी को किसी को दे रहे हैं, तो इसके नंबर पर मास्कड करवा लें यानी मास्कड आधार कार्ड का इस्तेमाल करें। इसके अलावा किसी थर्ड पार्टी एप पर बिना जांच परख के अपना आधार कार्ड अपलोड न करें।
तीसरी बात
- हमेशा ही अपने आधार कार्ड से अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करके रखें। यूआईडीएआई की तरफ से भी आधार कार्ड धारकों को फ्रॉड से बचने की जगह दी गई है कि सभी लोग अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को लिंक करवाकर रखें।
अगर है संदेह, तो तुरंत करें ये काम:-
स्टेप 1
- अगर आपको अपने मोबाइल के आधार से लिंक होने को लेकर संदेह है तो इसे चेक करने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट के इस लिंक myaadhaar.uidai.gov.in/verify-email-mobile पर जाएं
- फिर 'वेरीफाई मोबाइल नंबर' वाले विकल्प पर क्लिक करें