फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: अगर की ये चार गलतियां, तो आपका भी हैक हो सकता है लैपटॉप, जानें कारण

Thu, 11 May 2023 12:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 11 May 2023 12:14 PM IST
विज्ञापन
How To Prevent Hacking Laptop Know Ways To Protect Your Computer From Hackers
इन गलितयों से आपका लैपटॉप हैक हो सकता है? - फोटो : istock

Laptop Hack: अब हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं, क्योंकि अब हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है और कंप्यूटर आदि की मदद से काम मिनटों में हो जाते हैं। बात अगर लैपटॉप की करें, तो आजकल लोग सबसे ज्यादा इसी का इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं। स्कूल-कॉलेज, दफ्तरों के अलावा लोग घरों में भी लैपटॉप के जरिए अपने काम कर लेते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आपका लैपटॉप हैक भी हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन ये सच्चाई है। लैपटॉप हैक होने के बाद आपका डाटा चोरी हो सकता है या आपके बैंक खाते से पैसे तक निकल सकते हैं आदि। ऐसे में आपके लिए वो बातें जाननी जरूरी हैं जो आपको जरूर जाननी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

How To Prevent Hacking Laptop Know Ways To Protect Your Computer From Hackers
इन गलितयों से आपका लैपटॉप हैक हो सकता है? - फोटो : istock

इन गलतियों को कभी न करें:-

नंबर 1

  • अगर आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने के बाद ब्राउजर पर भी अपने आईडी और पासवर्ड को सेव कर देते हैं, तो ऐसा भूलकर भी न करें। दरअसल, ऐसा ज्यादातर लोगों की आदत होती है। पर अगर आपका लैपटॉप हैक हो गया, तब आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
How To Prevent Hacking Laptop Know Ways To Protect Your Computer From Hackers
इन गलितयों से आपका लैपटॉप हैक हो सकता है? - फोटो : i stock

नंबर 2

  • आप कई वेबसाइट पर विजिट करते होंगे। ऐसे में कई वेबसाइट परमिशन भी मांगती है। यहां आपको ध्यान देना है कि कौन सी वेबसाइट किस तरह की परमिशन मांग रही है। अगर कोई वेबसाइट आपकी नेट बैंकिंग या अन्य गोपनीय चीजों की परमिशन मांग रही है, तो इन्हें कभी परमिशन न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Prevent Hacking Laptop Know Ways To Protect Your Computer From Hackers
इन गलितयों से आपका लैपटॉप हैक हो सकता है? - फोटो : istock

नंबर 3

  • कई बार आपको ईमेल, व्हाट्सएप या अन्य माध्यमों से अनजाने लिंक मिलते होंगे। ये लिंक किसी लॉटरी, ऑफर्स आदि के होते हैं। आपको भूलकर भी इन लिंक्स को अपने लैपटॉप में ओपन नहीं करना चाहिए। वरना आपका डाटा चोरी होने के अलावा आपको चपत तक लग सकती है, क्योंकि ये लिंक फर्जी होते हैं।
विज्ञापन
How To Prevent Hacking Laptop Know Ways To Protect Your Computer From Hackers
इन गलितयों से आपका लैपटॉप हैक हो सकता है? - फोटो : Istock

नंबर 4

  • क्या आप पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां तो अपने लैपटॉप को पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट करना बंद कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि हैकर्स पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट डिवाइस को हैक करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed