फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office Account: पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने का ये रहा सरल तरीका, महज 20 रुपये में हो जाएगा काम

Wed, 29 Dec 2021 11:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 29 Dec 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
how to open saving account in post office follow these steps
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : pixabay

हम अपनी मेहनत की कमाई को अपने-अपने तरीको से बचाकर रखते हैं, ताकि जरूरत के समय हम इस पैसे का सही इस्तेमाल कर सके। कई लोग बैंक में खाता खुलवाकर अपने पैसे को वहां रखते हैं, तो कई लोग अलग-अलग तरह के निवेश में भी पैसा लगाते हैं ताकि अच्छा रिटर्न मिल सके। इन सबके बीच कई लोग पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर की तरफ भी रूख करते हैं। अगर आप भी चाहें तो डाकघर में बड़ी ही आसानी से अपना बचत खाता खुलवा सकते हैं। इस खाते के साथ आपको कई तरह की सुविधाएं और आकर्षक ब्याज भी मिलता है। वहीं, सरकार द्वारा लाई जा रही ज्यादा योजनाएं भी डाकघर के जरिए ही लोगों तक पहुंचाई जा रही है। ऐसे में आप भी अपना बचत खाता डाकघर में खुलवा सकते हैं, साथ ही इसके कई फायदे भी हैं। तो चलिए जनाते हैं कि आप कैसे पोस्ट ऑफिस में अपना बचत खाता खुलवा सकते हैं...

how to open saving account in post office follow these steps
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : istock

ऐसे खुलवा सकते हैं बचत खाता:-

स्टेप 1

  • अगर आप पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर में जाना होगा। यहां आपको बचत खाता खुलवाने वाला फॉर्म लेना है।
how to open saving account in post office follow these steps
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : pixabay

स्टेप 2

  • इस फॉर्म में आपसे कई जानकारियां मांगी जाती हैं, जो बचत खाता खुलवाने के लिए बेहद जरूरी हैं। जैसे- आपका नाम, आपका पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि। आपको ये सभी जानकारियां इस फॉर्म में भर देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to open saving account in post office follow these steps
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • फॉर्म में जरूरी जानकारियां भरने के बाद आपको इसके साथ अपना आधार कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दस्तावेज लगाना होता है। इसके बाद इस फॉर्म को डाकघर में जमा कर दें, और फिर आपका बचत खाता खुल जाएगा।
विज्ञापन
how to open saving account in post office follow these steps
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : istock

20 रुपये में हो जाएगा काम

  • फॉर्म के साथ आप अपने बचत खाते को महज 20 रुपये से खुलवा सकते हैं। वहीं, आप अपने मनमुताबिक अपने इस खाते में पैसा जमा और निकाल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed