Aadhaar Card Mobile Number Link: जो लोग भारत के नागरिक हैं उनके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है क्योंकि आज के समय में अपनी पहचान बताने के लिए ये बेहद जरूरी दस्तावेज है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किए जाते हैं। इस आधार में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक दोनों तरह की जानकारी होती है। इसके अलावा आधार कार्ड से एक मोबाइल नंबर भी लिंक होना जरूरी हो जाता है क्योंकि ओटीपी इस रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर अब तक लिंक नहीं है या फिर आपको नया मोबाइल नंबर अपने आधार कार्ड से लिंक करवाना है तो आप करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6696584e2dfaf1347001fe4e","slug":"how-to-link-mobile-number-with-your-aadhaar-card-check-here-full-process-in-hindi-2024-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Update: क्या आपके आधार कार्ड से भी नहीं है कोई मोबाइल नंबर लिंक? तो इस तरीके से करवाएं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Update: क्या आपके आधार कार्ड से भी नहीं है कोई मोबाइल नंबर लिंक? तो इस तरीके से करवाएं
Tue, 16 Jul 2024 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
आधार में मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
आधार में मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका।
- फोटो : istock
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी आधार कार्डधारक हैं और आपने अब तक अपने आधार से कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवाया है या नया मोबाइल नंबर अपडेट करवाना है तो आप करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले आधार सेवा केंद्र पर जाना है
- यहां जाकर आपको अपॉइंटमेंट लेनी है
आधार में मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- आप चाहें तो इस आधिकारिक लिंक https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx के जरिए भी अपॉइंटमेंट ले सकते हैं
- अब जब आपको अपॉइंटमेंट मिल चुकी है तो आपको अपॉइंटमेंट वाली तारीख और समय पर केंद्र पर जाना है
- यहां जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है और इसे भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार में मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इस करेक्शन फॉर्म में आपको अपना नाम, 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर जैसी अन्य चीजें भरनी हैं
- साथ में वो मोबाइल नंबर भी फॉर्म में भरें जिसे आपको अपडेट करवाना है
- फिर इस फॉर्म को संबंधित अधिकारी को जमा करवा दें
विज्ञापन
आधार में मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं
- फिर आपकी एक फोटो क्लिक होती है
- आखिर में आपसे आपका मोबाइल नंबर कंफर्म किया जाता है और इसे अपडेट कर दिया जाता है
- इसके कुछ दिनों के भीतर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक हो जाता है।