फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake or Real Aadhaar Card: क्या आपका आधार कार्ड असली है? एक क्लिक में ऐसे लगाएं पता, वरना हो सकती है दिक्कत

Sat, 23 Dec 2023 04:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 23 Dec 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
How to Identify Real or Fake Aadhaar Card check full process
नकली आधार कार्ड की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock

Real or Fake Aadhaar Card: आपको अगर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना है या फिर किसी गैर-सरकारी योजना का, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। अगर आपके पास ये नहीं है, तो आपके कई काम अटक सकते हैं। इसलिए सभी लोग आधार कार्ड बनवाते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है? ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोग चंद पैसों के लिए लोगों के नकली आधार कार्ड बनाने से भी बाज नहीं आते। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके ये जानें कि आपका आधार कार्ड असली है या फिर नकली है। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे पता कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to Identify Real or Fake Aadhaar Card check full process
नकली आधार कार्ड की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock

असली-नकली आधार कार्ड का ऐसे कर सकते हैं पता:-

स्टेप 1

  • अगर आपके पास भी आधार कार्ड है और आप जानना चाहते हैं कि ये असली है या नकली, तो आप ये पता लगा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://resident.uidai.net.in/aadhaarveification पर जाना है
How to Identify Real or Fake Aadhaar Card check full process
नकली आधार कार्ड की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर आधार वेरिफिकेशन वाला पेज दिखेगा
  • आपको यहां पर एक बॉक्स नजर आएगा
  • फिर इसमें आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Identify Real or Fake Aadhaar Card check full process
नकली आधार कार्ड की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • आधार नंबर दर्ज करने के बाद बारी कैप्चा कोड की है
  • आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा, जिसे भर दें
  • फिर वेरिफाई वाले पेज पर क्लिक करें
  • अब आधार नंबर सही है, तो एक नया पेज खुल जाएगा
विज्ञापन
How to Identify Real or Fake Aadhaar Card check full process
नकली आधार कार्ड की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इस नए पेज पर आपको आधार नंबर, नाम, जेंडर जैसी बाकी चीजें दिखेंगी, इससे आप जान पाएंगे कि आपका आधार कार्ड असली है
  • वहीं, अगर स्क्रीन पर इनवैलिड आधार नंबर लिखा आएगा, तो इसका मतलब है कि आपका आधार कार्ड नकली हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed